कुशीनगर: डॉ. सैमुएल हैनिमैन की जयंती पर आयोजित किया गया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

कुशीनगर। होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुएल हैनिमैन की जयंती के मौके पर रविवार को हाटा नगर स्थित मां संतोषी होम्योपैथी क्लिनिक पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में गठिया, साइटिका, बबासीर, स्तन गांठ, पथरी, चर्मरोग आदि रोगों की जांच कर मरीजों को नि:शुल्क दवाएं दी गईं। वहीं लगभग 200 लोगों का सूगर, …

कुशीनगर। होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुएल हैनिमैन की जयंती के मौके पर रविवार को हाटा नगर स्थित मां संतोषी होम्योपैथी क्लिनिक पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में गठिया, साइटिका, बबासीर, स्तन गांठ, पथरी, चर्मरोग आदि रोगों की जांच कर मरीजों को नि:शुल्क दवाएं दी गईं। वहीं लगभग 200 लोगों का सूगर, ब्लड प्रेशर, हिमोग्लोबीन, कोलेस्ट्राल की जांच भी नि:शुल्क हुई।

इसके पूर्व शिविर का शुभारंभ विधायक मोहन वर्मा, समाजसेवी डी के पाण्डेय और डॉ. राजेश मिश्र आदि ने हैनिमैन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया, डॉ. राजेश मिश्र ने कहा कि होम्योपैथी पद्धति से बीमारियों के इलाज से मरीज पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता, कई बाद होम्योपैथी दवाएं थोड़ा विलंब से असर करतीं हैं। परंतु इससे बीमारियों का समूल नाश हो जाता है। उन्होंने होम्योपैथी के लिए डा. हैनिमैन के प्रति आभार व्यक्त किया।

डॉ. राजाराम पांडेय ने कहा कि गलत आहार व दिनचर्या से हम बीमारियों को न्योता देतें हैं। योग व्यायाम के साथ नियमित दिनचर्या से ही स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। विधायक मोहन वर्मा ने स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस मौके पर शिवानी पांडेय, शमा परवीन, इसराक खां, विद्या विश्वकर्मा, डॉ. स्वेता मिश्रा, डीकेपांडेय, अशोक वर्मा, अशोक मद्धेशिया, राहुल वर्मा, बबलू जायसवाल, अजीत यादव, हरिंद्र राव, आदित्य मिश्र आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-Pakistan Political Crisis: शाहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री पद के लिए किया नामांकन, शाह महमूद कुरैशी को बनाया अपना उम्मीदवार

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).