यूपी: 1716 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हुई टीजीटी परीक्षा, इस जिले में हुआ पेपर लीक!

लखनऊ। राजधानी के 14 केन्द्र व प्रदेश भर के 1716 परीक्षा केन्द्रों पर ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) का आयोजन शनिवार को किया गया। दो दिनों तक होने वाली इस परीक्षा के माध्यम से सरकारी कॉलेजों कुल 12,603 पदों पर भर्ती की जानी है। इस परीक्षा में कुल 7 लाख 10 हजार 854 परीक्षार्थी शामिल होने …

लखनऊ। राजधानी के 14 केन्द्र व प्रदेश भर के 1716 परीक्षा केन्द्रों पर ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) का आयोजन शनिवार को किया गया। दो दिनों तक होने वाली इस परीक्षा के माध्यम से सरकारी कॉलेजों कुल 12,603 पदों पर भर्ती की जानी है। इस परीक्षा में कुल 7 लाख 10 हजार 854 परीक्षार्थी शामिल होने थे, लेकिन काफी संख्या में परीक्षार्थियों ने पहले ही दिन परीक्षा छोड़ दी है।

वहीं राजधानी में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि कुल 14 केन्द्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें पहली पाली में तीन हजार 363 परीक्षार्थी शामिल होने थे, लेकिन इसमें 589 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली में कुल 6 हजार 94 परीक्षार्थी शामिल होने थे इसमें 1121 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह से दोनो पालियो में 1710 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है।

अंबेडकर नगर में टीजीटी पेपर लीक!
अंबेडकरनगर जिले में आयोजित टीजीटी की परीक्षा में पेपर लीक होने की आशंका पर एसटीएफ की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल का कहना है कि जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले, टीजीटी परीक्षा में पेपर विलंब से मिलने को लेकर परीक्षार्थियों ने हंगामें की भी सूचना आयी।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).