उज्ज्वला योजना 2.0 : गैस कनेक्शन के लिए अब नहीं पड़ेगी एड्रेस प्रूफ की जरूरत

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महोबा से ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के द्वितीय चरण (उज्ज्वला 2.0) का वर्चुअल माध्यम से मंगलवार को शुरूआत किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा किया कि अब गैस कनेक्शन के लिए एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं पड़ेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने उज्ज्वला 2.0 योजना के …

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महोबा से ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के द्वितीय चरण (उज्ज्वला 2.0) का वर्चुअल माध्यम से मंगलवार को शुरूआत किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा किया कि अब गैस कनेक्शन के लिए एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं पड़ेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने उज्ज्वला 2.0 योजना के 10 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से लाभान्वित किया। साथ ही प्रधानमंत्री ने योजना के प्रथम चरण के विभिन्न राज्यों के पांच लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद कर सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक लिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि उज्ज्वला योजना ने कई महिलाओं के जीवन को रोशन किया है। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, यह हम सबको अपने देश के वीर सपूतों को याद करने का अवसर देता है। देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार बुंदेलखंड के मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखा गया है। इसके साथ ही, उन्होंने बुंदेलखंड के वीर सपूतों को भी याद किया।

योजना के प्रथम चरण में प्रदेश के गरीब परिवारों को कुल एक करोड़ 47 लाख 43 हजार 862 रसोई गैस कनेक्शन दिए गए। वे गरीब परिवार, इस योजना के प्रथम चरण में जुड़ने से छूट गए, उन्हें दूसरे चरण में लाभान्वित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा विश्व बायोफ्यूल दिवस के अवसर पर महोबा की पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित बायोफ्यूल प्रदर्शनी का फीता काटकर शुरूआत कर देखा। साथ ही, मुजफ्फरनगर में स्थापित किए जा रहे कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट का शुभारम्भ भी किया।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। कोरोना कालखंड में छह माह तक उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उज्ज्वला योजना 2.0 अपने आप में विशेष है। इस बार इस योजना के तहत एक करोड़ आदिवासी और प्रवासी परिवारों को भी लाभान्वित किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति कहीं भी रहकर ऑनलाइन उज्ज्वला पोर्टल के माध्यम से इस योजना का लाभ ले सकेगा।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वर्चुअल माध्यम से उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए बायोफ्यूल के फायदे गिनाते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना ने महिलाओं के जीवन को उज्ज्वल बनाया है। इससे महिलाओं के जीवन में आर्थिक एवं सामाजिक सुधार हुआ है। इस दौरान वर्चुल माध्यम से केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली, प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश, लोक निर्माण राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).