लखनऊ: वन विभाग के पौधों की अब होगी ऑनलाइन निगरानी

लखनऊ। वन विभाग (Forest department) जिन पौधों को लगाता है, उनके विकास पर अब ऑनलाइन (Online) निगरानी होगी। ऐसे में फर्जीवाड़ा भी रुकेगा और पर्यावरण में भी सुधार होगा। इसके लिए वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने मंगलवार को ई-ग्रीन वॉच सेल (E-Green Watch Sale) का शुभारंभ किया। केंद्र सरकार की कैंपा योजना के तहत …

लखनऊ। वन विभाग (Forest department) जिन पौधों को लगाता है, उनके विकास पर अब ऑनलाइन (Online) निगरानी होगी। ऐसे में फर्जीवाड़ा भी रुकेगा और पर्यावरण में भी सुधार होगा। इसके लिए वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने मंगलवार को ई-ग्रीन वॉच सेल (E-Green Watch Sale) का शुभारंभ किया।

केंद्र सरकार की कैंपा योजना के तहत वानिकी संबंधी कार्यों की ऑनलाइन निगरानी के लिए ई ग्रीन वॉच पोर्टल बनाया गया है। यह सेल अब इसी पोर्टल का प्रभावी संचालन करेगा। अब वानिकी के जो भी कार्य होंगे वह इस पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। ई वॉच सेल अब सीधे इन कार्यों पर नजर रखेगा। वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने इस सेल का शुभारंभ करते हुए कहा कि अब कैंपा के कार्यों में अधिक पारदर्शिता आएगी और कार्यों की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।

पढ़ें: प्रदेश में आठ विश्वविद्यालय का हो रहा निर्माण: मुख्यमंत्री योगी

अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह (Chief Secretary Manoj Singh) ने कहा कि कैम्पा के अतिरिक्त अन्य योजनाओं से किए जाने वाले वृक्षारोपणों का अनुश्रवण एवं मूल्यांकन भी ई-ग्रीन वॉच पोर्टल की व्यवस्था के अनुरूप किया जाए। इस मौके पर कैंपा के उप्र सीईओ संजय श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील पाण्डेय, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव पवन कुमार शर्मा, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक मुकेश कुमार, मुख्य वन संरक्षक अनुपम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).