लखनऊ: सीएचसी में ब्लड स्टोरेज यूनिट खोलने की तैयारी शुरू, प्रशासन ने दी अनुमति…

लखनऊ। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में आने वाले मरीजों को खून के लिए ब्लड बैंक तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सीएचसी में ही मरीजों को खून व उसके अव्यय मिलेंगे। इसके लिए अस्पतालों में ब्लड स्टोरेज यूनिट खुलेंगी। प्रथम चरण में दो शहरी व दो ग्रामीण सीएचसी में ब्लड स्टोरेज यूनिट खुल गई हैं। …

लखनऊ। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में आने वाले मरीजों को खून के लिए ब्लड बैंक तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सीएचसी में ही मरीजों को खून व उसके अव्यय मिलेंगे। इसके लिए अस्पतालों में ब्लड स्टोरेज यूनिट खुलेंगी।

प्रथम चरण में दो शहरी व दो ग्रामीण सीएचसी में ब्लड स्टोरेज यूनिट खुल गई हैं। लाइसेंस मिलने के बाद यूनिट का संचालन शुरू हो गया है। अधिकारियों ने बाकी केंद्रों में जल्द ही स्टोरेज खुलने की उम्मीद जाहिर की है। ग्रामीण क्षेत्र में 12 और शहरी क्षेत्र में आठ सीएचसी हैं। अभी तक यहां आने वाले मरीजों को खून की जरूरत पड़ने पर ब्लड बैंक भेजा जाता था।

सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र में मरीजों को दिक्कत झेलनी पड़ रही थी। मरीजों को शहरी क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों तक दौड़ लगानी पड़ रही थी। मरीजों को दुश्वारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की सीएचसी में ब्लड स्टोरेज यूनिट खोलने का फैसला किया है। यूनिट खुलने से समय पर खून मिलेगा।

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के मुताबिक मोहनलालगंज और मलिहाबाद सीएचसी में ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू की गई हैं। शहरी क्षेत्र में अलीगंज और रेडक्रास सीएचसी में ब्लड स्टोरेज खुले हैं। इनमें खून, प्लेटलेट्स और प्लाज्मा उपलब्ध रहता है। जरूरतमंद मरीज को यहां से खून व प्लेटलेट्स आदि दिया जा रहा है।

सीएमओ ने बताया कि सभी सीएचसी में ब्लड स्टोरेज यूनिट खोली जाएंगी। प्रस्ताव भेज दिया गया है। जल्द ही लाइसेंस मिलने की उम्मीद है। 24 घंटे यूनिट के संचालन के लिए पैरामेडिकल व स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया चल चालू की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने सभी सीएचसी में ब्लड स्टोरेज यूनिट खोलने व जरूरतमंद मरीजों को खून चढ़ाने की सुविधा मुहैया कराने को कहा है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).