यूपी: मुख्यमंत्री योगी ने प्रशिक्षित लाभार्थियों को वितरित किए टूल किट व चेक

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगले तीन महिने में प्रदेश के 75 हजार कारीगरों और शिल्पियों को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। इन्हें प्रशिक्षित कर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना जोड़ते स्वावलंबी बनाया जाएगा। इनके लिए आजादी के अमृत महोत्सव का यह सबसे बड़ा तोहफा होगा। यह बातें मुख्यमंत्री ने शुक्रवार …

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगले तीन महिने में प्रदेश के 75 हजार कारीगरों और शिल्पियों को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। इन्हें प्रशिक्षित कर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना जोड़ते स्वावलंबी बनाया जाएगा। इनके लिए आजादी के अमृत महोत्सव का यह सबसे बड़ा तोहफा होगा। यह बातें मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को विश्वकर्मा जयंती पर लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 21 हजार प्रशिक्षित लाभार्थियों को टूल किट और 11 हजार लाभार्थियों को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत चेक वितरण के दौरान कहीं। मुख्य समारोह के साथ-साथ जिला मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम आयोजित हुए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अगले तीन महीनों में 75 हजार कारीगरों और हस्तशिल्पियों को टूल किट और ऋण उपलब्ध कराने की कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने विभाग के मंत्रियों से कहा कि वे गांव-गांव में कारीगरों, हस्तशिल्पियों के यहां पहुंचकर प्रोत्साहित करें। योगी ने कहा कि हमें कारीगरों को सम्मान देना होगा, वे ही हमारी धरोहर हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के दिन से और उनकी सेवा के 20 वर्ष के अवसर पर अगले 20 दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। एमएसएमई विभाग के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के आर्थिक मॉडल ने प्रदेश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने का काम किया है। बहुत कम लोगों को इसकी समझ है।

मोची, नाई व बढ़ई को सबल बनाना है : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव के मोची, नाई, बढ़ई को मंच मिलना चाहिए। उन्हें सबल बनाना है। उन्हें उच्च प्रशिक्षण देकर तकनीकी से जोड़ना है और सर्टिफिकेट देकर साथ ही ट्रेनिंग के दौरान 250 रुपये प्रतिदिन प्रशिक्षण भत्ता देते हुए मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि आज तक एक लाख हस्तशिल्पियों को इस योजना से जोड़ा गया है, प्रशिक्षित करके टूलकिट उपलब्ध करवाए हैं। साथ ही कहा कि बहनें और माताएं यदि ठान लें तो प्रदेश को रेडीमेड गारमेंट का हब बनाने में देरी नहीं लगेगी।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि आज दो महत्वपूर्ण दिन है एक तो भगवान विश्वकर्मा की जयंती और दूसरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन। प्रधानमंत्री के इस वर्ष छह अक्टूबर को सेवा के 20 वर्ष के रूप में पूरे हो रहे हैं। मैं प्रदेश की जनता की तरफ से देश में जो उनकी ओर से की गई सेवाएं हैं उनके लिए हृदय से अभिनन्दन करता हूं। मोदी जी के प्रयास से जो खुशहाली आपके जीवन में प्रारंभ हुई है, देश-समाज को नई दिशा मिली है। उसको विकास के उत्सव में रूप में प्रदेश में सात अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत हुनरमंदों, कारीगरों और हस्तशिल्पियों को सम्मान देने वाले कार्यक्रम से की जा रही है।

अयोध्या में जलाएंगे इस बार साढ़े सात लाख दीप : योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में अयोध्या में दीपोत्सव के लिए 51 हजार दीप जुटाने के लिए हमें पूरे प्रदेश की खाक छाननी पड़ी थी। इस वर्ष हम साढ़े सात लाख दिए जलाने जा रहे हैं। हमने तकनीक से कारीगरों को जोड़ा तभी यह संभव हो पाया है। हमारे कारीगर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति बनाना छोड़ दिया था। चीन जैसे नास्तिक देश मूर्तियां बनाने लगे। पिछली सरकारों ने चिंता नहीं की। आज हमारे कारीगर मूर्तियां बना रहे हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).