राजधानी में दिवाली के लिए चलाई गई विशेष बसें, देखें रूट और बुकिंग का तरीका

लखनऊ। दिवाली के एक सप्ताह पहले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देते हुए रोडवेज इस बार 64 अतिरिक्त एसी जनरथ बसों को चलाने जा रहा है। बसें 19 रूटों पर चलाई जाएंगी। साथ ही 210 जनरल बसों को भी चलाया जाएगा। इस बार लग्जरी वोल्वो, स्कैनिया बसों का संचालन नहीं होगा। इसके लिए दीपावली पर्व पर …

लखनऊ। दिवाली के एक सप्ताह पहले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देते हुए रोडवेज इस बार 64 अतिरिक्त एसी जनरथ बसों को चलाने जा रहा है। बसें 19 रूटों पर चलाई जाएंगी। साथ ही 210 जनरल बसों को भी चलाया जाएगा।

इस बार लग्जरी वोल्वो, स्कैनिया बसों का संचालन नहीं होगा। इसके लिए दीपावली पर्व पर रोडवेज की एसी जनरथ, महिला पिंक बसें, स्लीपर समेत अन्य अनुबंधित सेवाएं होंगी। ये सभी सेवाएं सस्ते दरों की होंगी। त्योहार को देखते हुए 31 अक्टूबर से बसों का संचालन शहर के चारों प्रमुख बस स्टेशनों से शुरू कर दिया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए इन बसों में आनलाइन टिकट बुकिंग की भी व्यवस्था है। परिवहन निगम ने करीब 74 एसी बसों को विकल्प के तौर पर तैयार किया है।

लखनऊ से इन रूटों पर चलेंगी बसें

  • गोरखपुर
  • दिल्ली
  • बहराइच
  • गोंडा
  • बलरामपुर
  • कानपुर
  • आजमगढ़
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • वाराणसी

 

24 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी बुकिंग

अतिरिक्त बसों का किराया और समय सारिणी परिवहन निगम की वेबसाइट पर दर्ज कर दिया गया है। वेबसाइट पर यात्री किराया व अन्य जानकारी ले सकते हैं। बसों में एडवांस व तत्काल में सीटों की बुकिंग 24 तारीख की रात 12:00 बजे से शुरू होगी। यात्रियों को सस्ते किराए वाली एसी जनरथ बसों का किराया 960 रूपये के आसपास होगा। बसों के संचालन को समयनुसार लोगों की सुरक्षा को देखते हुए किया जाएगा। इन बसों से दिल्ली में रहकर पढ़ रहे छात्रों व नौकरी कर रहे लोगों को सहूलियत मिलेगी।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).