भाजपा की कुनीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को बयान जारी कर कहा है कि भाजपा की कुनीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। प्रधानमंत्री देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन बनाने का सपना दिखाते रहे हैं लेकिन आज तक इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाने का उन्होंने संकेत नहीं दिया …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को बयान जारी कर कहा है कि भाजपा की कुनीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। प्रधानमंत्री देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन बनाने का सपना दिखाते रहे हैं लेकिन आज तक इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाने का उन्होंने संकेत नहीं दिया है। यह भी नहीं बताते कि अब तक देश कितने ट्रिलियन तक पहुंचा हैं।

उनके कथित उपयोगी मुख्यमंत्री प्रदेश के लिए एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था का ढिंढोरा पहले पीट रहे थे, अब इशारे में भी उसका नाम नहीं ले रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश आगे बढ़ने के बजाय पीछे जा रहा है। अखिलेश यादव कहा कि भाजपा सरकार के पास अब एक ही काम रह गया है विपक्ष को बदनाम करना और उसके नेताओं पर व्यक्तिगत अमर्यादित टिप्पणियां करना।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : दहेज की मांग पूरी न होने पर कराया गर्भपात, पत्नी के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर किए वायरल

भाजपा के बड़े नेतओं ने अपना संयम खो दिया है और वे छिछले बयानों से अपनी संकीर्ण मानसिकता दिखा रहे हैं। अपनी सरकारी संस्थाओं के जरिए भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं को डराने की कोशिश करना चाहती है। समाज का हर तबका भाजपा के धोखे और झूठ से त्रस्त हैं। जनता उसकी सच्चाई जानने लगी है इसलिए वह जनता की समस्याओं को हल करने और चर्चा करने तक से भाग रही है।

यह भी पढ़ें:-पार्टी छोड़ने की सभी अटकलों पर गुलाम नबी आजाद ने लगाया विराम, कहा- मैं 24 कैरेट का कांग्रेसी हूं, पार्टी से नाराज नहीं

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).