मिशन 2022: लखनऊ पूर्वी से ”आप” ने आलोक सिंह को बनाया प्रत्याशी

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को उप्र विधानसभा प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। आप ने आलोक सिंह को लखनऊ पूर्वी से अपना संभावित प्रत्याशी घोषित करने के साथ ही 10 और लोगों के नाम की घोषणा कर दी है। यह जानकारी प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने ट्वीट कर …

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को उप्र विधानसभा प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। आप ने आलोक सिंह को लखनऊ पूर्वी से अपना संभावित प्रत्याशी घोषित करने के साथ ही 10 और लोगों के नाम की घोषणा कर दी है। यह जानकारी प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने ट्वीट कर दी। इससे पहले पार्टी 200 विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी कर चुकी है। इसबार कई ब्राह्मण चेहरों पर पार्टी ने भरोसा जताया है।

https://twitter.com/SanjayAzadSln/status/1475018184340107267?ref_src=twsrc%5Etfw

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने विधानसभा प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, वह अपने क्षेत्रों में पार्टी के अभियान की कमान संभाल उसे अंजाम तक पहुंचाने का काम करें। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों एवं घोषणाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। पार्टी की रीति नीति के मुताबिक जो विधानसभा प्रभारी अपने क्षेत्र में नेतृत्व द्वारा तय अभियान को सफलतापूर्वक संचालित कराएंगे, तो पार्टी उन्हें विधानसभा चुनाव में अपने टिकट पर उतारेगी।

यह भी पढ़ें:-वन विभाग के कर्मियों संंग बाघ को तलाश कर रहे थे ग्रामीण, अचानक सामने आया बाघ और कर दिया हमला

इनके नाम पर लगी मुहर

जारी सूची में आगरा दक्षिण सीट से रमजान अब्बास, शामली की थानाभवन सीट से अरविंद देशवाल, जौनपुर की बदलापुर सीट से राहुल शर्मा, वाराणसी कैंट से वाचस्पति श्रीवास्तव, रामपुर की चमरौआ सीट से जुल्फिकार अली, संभल की चंदौसी सीट से सचिन कुमार, गौतम बुद्ध नगर की दादरी सीट से संजय चेची, लखनऊ पूर्वी से आलोक सिंह और सुल्तानपुर से धर्मेश मिश्रा को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:-पार्टी छोड़ने की सभी अटकलों पर गुलाम नबी आजाद ने लगाया विराम, कहा- मैं 24 कैरेट का कांग्रेसी हूं, पार्टी से नाराज नहीं

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).