लखनऊ: जर्मनी से पत्र लिखकर पति ने दिया तीन तलाक, राजधानी में FIR दर्ज

लखनऊ। राजधानी से मामला सामने आया है जिसमें मनचाहा दहेज न मिला तो पत्नी को एक साल बाद मायके भेज दिया। इसके बाद जर्मनी में रह रहे शौहर ने अपनी पत्नी को पत्र लिखकर तीन बार तलाक दे दिया। महिला की शादी 4 फरवरी 2021को नवी मुंबई निवासी करीम मकबूल से हुई थी। महिला के …

लखनऊ। राजधानी से मामला सामने आया है जिसमें मनचाहा दहेज न मिला तो पत्नी को एक साल बाद मायके भेज दिया। इसके बाद जर्मनी में रह रहे शौहर ने अपनी पत्नी को पत्र लिखकर तीन बार तलाक दे दिया।

महिला की शादी 4 फरवरी 2021को नवी मुंबई निवासी करीम मकबूल से हुई थी। महिला के अनुसार, शादी के समय करीब 12 लाख 50 हजार रुपये खर्च किए गए थे। पीड़िता ने बताया कि विदा होकर वह जब ससुराल पहुंची तो पहले दिन से ही उसे कम दहेज लाने पर ताने दिए जाने लगे थे। लेकिन वह किसी तरह से ससुराल में रहती रही।

पीड़िता ने आगे बताया कि पति करीम मकबूल के साथ उसके माता-पिता भी अपशब्द कहते थे और पीटते थे। शादी के कुछ दिनों बाद ही करीम मकबूल नौकरी करने के लिए जर्मनी चला गया था।

16 अप्रैल को पति की तरफ से खत आया जिसमें उसने रिश्ता तोड़ते हुए तलाक देने की बात लिखी थी। पीड़िता और परिवारीजनों ने ससुराल में जाकर मिन्नतें की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद विवाहिता ने विभूतिखंड थाने में केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

पढ़ें-बरेली: भाजपा को वोट देने पर तीन तलाक की नौबत आई, पति ने घर से निकाला

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).