UP Corona Update: 24 घंटे में मिले 335 कोरोना मरीज, 170 मामलों के साथ नोएडा बना एपिसेंटर

लखनऊ। मंगलवार को कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए। 24 घंटे में प्रदेश में 335 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। वहीं, 265 मरीज रिकवर भी हुए हैं। इसी के साथ प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या एक हजार 687 हो चुकी है। इस दौरान महज 92 हजार 726 सैंपल की जांच हुई है। …

लखनऊ। मंगलवार को कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए। 24 घंटे में प्रदेश में 335 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। वहीं, 265 मरीज रिकवर भी हुए हैं। इसी के साथ प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या एक हजार 687 हो चुकी है।

इस दौरान महज 92 हजार 726 सैंपल की जांच हुई है। सबसे ज्यादा केस गौतम बुद्ध नगर में रिपोर्ट हुए हैं। यहां 170 पॉजिटिव केस आएं है। वहीं, गाजियाबाद में 74 और लखनऊ में 13, मेरठ में 11, आगरा और वाराणसी में नौ और कानपुर नगर में आठ केस रिपोर्ट हुए हैं।

यूपी में एक दिन में 92 हजार 726 सैंपल की जांच हुई। इससे पहले बीते सप्ताह ही सीएम योगी ने टीम 9 की बैठक में डेली टेस्टिंग काउंट को बढ़ाकर डेढ़ लाख तक ले जाने के निर्देश अफसरों को दिए थे।

सरकारी आंकड़ों की माने तो प्रदेश में अब तक 11 करोड़ 16 लाख 4 हजार 228 सैंपल की जांच की जा चुकी है। वहीं, अब तक 20 लाख 49 हजार 679 मरीज कोरोना से रिकवर हो चुके हैं।

पढ़ें- कानपुर: IIT छात्रों समेत चार कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 40 के पार

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).