लखनऊ में जल्द खत्म होगा बारिश का इंतजार, यूपी में हो चुकी है मानसून की एंट्री

लखनऊ ,अमृत विचार। आने वाले एक हफ्ते में यूपी की राजधानी लखनऊ में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने सोनभद्र के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर लिया है। सोमवार को सोनभद्र और बलिया में मानसून की पहली बरसात हुई। हालांकि रिमझिम फुहारों के लिए लखनऊ को अभी तकरीबन …

लखनऊ ,अमृत विचार। आने वाले एक हफ्ते में यूपी की राजधानी लखनऊ में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने सोनभद्र के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर लिया है। सोमवार को सोनभद्र और बलिया में मानसून की पहली बरसात हुई। हालांकि रिमझिम फुहारों के लिए लखनऊ को अभी तकरीबन एक हफ्ते का इंतजार करना होगा।

सोमवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में मौसम बदल गया है। पूरे राज्य में तापमान में भी गिरावट हुई है। राज्य में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। कई जगह तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया।

बताते चलें कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि उत्तर प्रदेश में मानसून 17 या 18 जून को दस्तक दे देगा पर ऐसा नहीं हुआ। इस बीच बिहार में ठिठके मानसून को जब स्थानीय कारकों का साथ मिला तो उसने तेजी पकड़ी। उसने राज्य में दक्षिण-पूर्वी इलाके से प्रवेश किया। मानसून की प्रबलता कम होने से सोनभद्र, चुर्क, राबर्ट्सगंज, शक्तिनगर में मामूली बरसात हुई पर बलिया में 11 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई। वहीं झांसी में स्थानीय कारकों के कारण 4 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई। जबकि वहां रविवार को 39 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई थी।

मौसम विभाग की माने तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में झमाझम बरसात के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। लखनऊ में मानसून की दस्तक के लिए कम से कम पांच दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा, पर बादलों की आवाजाही के कारण गर्मी से राहत बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- संसद के मानसून सत्र में पेश किया जा सकता है बिजली संशोधन विधेयक

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).