लखनऊ। प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से बाहुबली विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह का सर्मथन अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने कर दिया है। कल अखिल भारतीय हिन्दू महासभा का एक प्रतिनिधि मंडल कुंडा जाकर राजा उदय प्रताप सिंह से मिलेगा। इस बात की जानकारी प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने आज दी है।
दरअसल, साल 2011 में मोहर्रम के दिन एक लंगूर की गोली लगने से मौत हो जाती है,बताया जाता है कि किसी ने उस लंगूर को जानबूझकर गोली मारी थी, जिससे उसकी मौत हो गयी थी। बाद में साल 2014 में उसी लंगूर की याद में राजा उदय प्रताप सिंह ने एक हनुमान मंदिर का निर्माण कराया। इतना ही नहीं उसी मंदिर पर मोहर्रम के दिन भंडारे का आयोजन भी कराने लगे। लेकिन तभी से दो समुदायों के बीच विवाद पैदा हो गया। बताया जाता है कि 2016 से प्रशासन ने राजा उदय प्रताप सिंह को मोहर्रम के दिन नजर बंद करना शुरू कर दिया।
इस बार भी राजा उदय प्रताप सिंह को नरजबंद करने की कोशिश में जिला प्रशासन था,लेकिन उससे पहले ही राजा उदय प्रताप सिंह इस बार धरने पर बैठ गये,लेकिन धरने पर बैठने की जो वजह बताई जा रही है वह एक गेट है,जिसे दूसरे समुदाय ने अस्थाई तौर पर निर्मित कराया है,वह इसी गेट को हटाने की मांग कर रहे हैं।
इसी मामले में अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतर्वेदी ने कहा है कि अखिल भारतीय हिन्दू महासभा राजा साहब को अपना सर्मथन देती है,हमारा एक प्रतिनिधि मंडल उनके पास जायेगा और उनका पूरा सर्मथन करेगा। जिस प्रकार राजा साहब को आठ वर्षो से नजरबंद किया जाता है उसका हमलोग पुर जोर विरोध करते हैं और जिला प्रशासन ने जो एक तरफा कार्रवाई शुरू कर रखी है,उसको तत्काल रोक दे नहीं तो हिन्दू महासभा सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: हिन्दू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला छात्र गिरफ्तार