लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेस शुरू करेगी सेवा सत्याग्रह: आराधना मिश्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए पार्टी सेवा सत्याग्रह शुरू करेगी। कांग्रेस विधायक दल नेता आराधना मिश्रा मोना ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि 20 मई से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जिला कारावास में है। उनका सिर्फ इतना …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए पार्टी सेवा सत्याग्रह शुरू करेगी। कांग्रेस विधायक दल नेता आराधना मिश्रा मोना ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि 20 मई से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जिला कारावास में है।

उनका सिर्फ इतना दोष है कि वे गरीब-मजदूर बहन-भाइयों की मदद करना चाहते थे। गरीब-मजदूर विरोधी योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उन्हें जेल में डाल दिया। लेकिन भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार हमारे सेवा कार्य को नहीं रोक सकती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कमेटी लल्लू की रिहाई के लिये सेवा सत्याग्रह शुरू करेगी। इस महाअभियान की थीम ‘सेवा की होगी विजय, हम सबमें लल्लू अजय है। कांग्रेस का सिपाही-मजदूरों का भाई के नारे के साथ पूरे सूबे में कांग्रेस कार्यकर्ता 25 लाख जरूरतमंदों को भोजन वितरित करेंगे।

कांग्रेस के नेता व अनुशासन समिति के सदस्य इमरान मसूद ने कहा कि सेवा सत्याग्रह के दौरान सूबे के हर जिले में कांग्रेस पार्टी अजय लल्लू की महारसोई संचालित करेगी और 25 लाख जरुरतमंदों लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भोजन वितरित करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को सेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के कारण गरीब विरोधी सरकार ने जेल में डाला है।

अंत में सेवा और सत्य की जीत होगी। इसलिए हमारे इस सेवा सत्याग्रह की थीम ‘सेवा की होगी विजय, हम सबमें लल्लू अजय’ रखी है। हमारी पार्टी का हर एक कार्यकर्ता, नेता गरीबों-जरूरतमंदों की मदद कर रहा है और हम सब अजय कुमार लल्लू हैं। जेल की सलाखें और फर्ज़ी मुकदमें हमारे सेवा कार्य को नहीं रोक पाएंगे।

कांग्रेस नेता व पूर्वमंत्री आरके चौधरी ने कहा कि लल्लू के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में 90 लाख से अधिक लोगों को खाना खिलाया गया। दस लाख से अधिक लोगों को प्रदेश से बाहर मदद की गई। 22 जिलों में हमने अपने कार्यालयों को साझी रसोईघरों में तब्दील कर दिया।

हाइवे पर चल रहे लोगों के लिए स्टॉल्स लगवाए। यह सब हमारे नेता लल्लू के नेतृत्व में हुआ है। एक वंचित समाज से आने वाले हमारे नेता के सेवा कार्य योगी आदित्यनाथ की आंखों में चुभ रहा है। इस लिए इस कायर सरकार ने उन्हें जेल में डाल दिया है।

उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में इस सेवा सत्याग्रह में प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए दस लाख पोस्टर लगेंगे। इस महा अभियान सेवा सत्याग्रह में पोस्टकार्ड लिखकर और सोशल मीडिया पर बड़े अभियान के जरिये भी आवाज़ उठाई जाएगी।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).