गरीेबों को मुफ्त राशन कोरोना का संकट समाप्त होने तक मिले: मायावती

लखनऊ। गरीबों को नवम्बर तक मुफ्त राशन की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा का स्वागत करते हुये बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने योजना को कोरोना के प्रकोप तक जारी रखने की मांग की है। मायावती ने बुधवार को ट्वीट किया “कोरोना वायरस एवं उस कारण लाॅकडाउन की पाबन्दी व बेरोजगारी आदि की जबर्दस्त …

लखनऊ। गरीबों को नवम्बर तक मुफ्त राशन की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा का स्वागत करते हुये बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने योजना को कोरोना के प्रकोप तक जारी रखने की मांग की है।

मायावती ने बुधवार को ट्वीट किया “कोरोना वायरस एवं उस कारण लाॅकडाउन की पाबन्दी व बेरोजगारी आदि की जबर्दस्त मार से पीड़ित देशवासियों को भुखमरी की असहनीय स्थिति से बचाने के लिए ‘पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना’ नवम्बर तक नहीं बल्कि देश में कोरोना प्रकोप के जारी रहने तक अवश्य ही जारी रहनी चाहिए, बीएसपी की यह मांग है।”

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने मंगलवार शाम देश की जनता के नाम संदेश में नवम्बर तक प्रति यूनिट पांच किलो मुफ्त गेंहू अथवा चावल का मुफ्त वितरण की अवधि नवम्बर तक बढ़ाने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ देश के 80 करोड़ लाेगों को मिलेगा।

बसपा प्रमुख ने कर्नाटक में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना का उल्लेख करते हुये कहा “ कर्नाटक के बेलारी में कोरोना से हुई मौत पर शवों को गड्डे में फेंकने की घटना व दृश्य मानवता को शर्मसार करने वाला है। कोरोना मरीजों के साथ क्रूर व्यवहार की शिकायतें तो आम बात है, किन्तु उनकी लाशों के साथ इस प्रकार की दरिन्दगी की सजा दोषियों को वहां की सरकार जरूर दे।”

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).