उप्र: आरोग्य सेतु एप से अब तक प्रशासन को मिले 2 लाख अलर्ट

लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे और जोखिम का आंकलन करने में आरोग्य सेतु एप काफी मददगार साबित हो रहा है। अब तक सरकार को इस एप के जरिए लगभग दो लाख अलर्ट मिल चुके हैं। इससे इंसान की आस-पास की शंका भी दूर होती है, और समय-समय पर यह आगाह भी करता है। अपर …

लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे और जोखिम का आंकलन करने में आरोग्य सेतु एप काफी मददगार साबित हो रहा है। अब तक सरकार को इस एप के जरिए लगभग दो लाख अलर्ट मिल चुके हैं। इससे इंसान की आस-पास की शंका भी दूर होती है, और समय-समय पर यह आगाह भी करता है।

अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक इस एप के माध्यम से विभाग को तकरीबन दो लाख अलर्ट मिल चुके हैं, जिन पर फोन करके लोगों का हाल पूछा गया और उनमें से कुछ लोग कोरोना के लक्षण वाले थे, जिनका टेस्ट भी कराया गया है।

कोरोना से लड़ने के लिए आरोग्य सेतु एप को सरकार ने सबसे अहम हथियार बताया है। आरोग्य सेतु एप कॅटैक्ट ट्रेसिंग एप है, जो बखूबी आपके 500 मीटर से 10 किलोमीटर के बीच किसी के संक्रमित होने के बारे में अलर्ट करता है। यह एप आपकी सेहत के बारे में भी बताता है। आप किन लोगों से मिले हैं, उनकी सेहत के बारे में भी अलर्ट करता है।

आरोग्य सेतु एप से आप जरूरत पड़ने पर यह भी जान सकते हैं कि कोरोना का टेस्ट करने वाली प्रयोगशाला आपसे कितनी दूर है। इस एप के माध्यम से आप कोरोना से बचाव के तरीके के बारे में जागरूक हो सकते हैं। साथ ही देश और सभी प्रदेशों के कोरोना का लेटेस्ट अपडेट भी जान सकते हैं। कोई भी व्यक्ति गूगल प्ले से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर सकता है। यह पूरी तरह नि:शुल्क है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).