रोज हों डेढ़ लाख कोरोना टेस्ट: सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कोविड-19 के एक लाख 46 हजार टेस्ट किए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए आज टेस्टिंग क्षमता को शीघ्र बढ़ाकर एक लाख 50 हजार टेस्ट प्रतिदिन किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित करने में टेस्टिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए इस …

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कोविड-19 के एक लाख 46 हजार टेस्ट किए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए आज टेस्टिंग क्षमता को शीघ्र बढ़ाकर एक लाख 50 हजार टेस्ट प्रतिदिन किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित करने में टेस्टिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए इस कार्य में वृद्धि के प्रयास निरन्तर जारी रखे जाएं।

मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण के लिए कोरोना से दो कदम आगे की सोच रखनी होगी, क्योंकि यह एक महामारी है। इसकी प्रकृति को समझने के लिए अभी और अध्ययन एवं अनुसंधान की आवश्यकता है। इसके दृष्टिगत उन्होंने कोरोना से ठीक हुए मरीजों की मेडिकल ट्रीटमेंट विधि का गहन अध्ययन किए जाने पर बल देते हुए कहा कि इससे आगे की रणनीति तैयार करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा अपनाई गई रणनीति के परिणामस्वरूप देश और दुनिया की तुलना में प्रदेश में कोविड-19 से मृत्यु की दर काफी कम है। मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए हर सम्भव प्रयास होने चाहिये और इसके लिए और कारगर रणनीति अपनायी जानी चाहिये। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने जिलों में सर्विलांस, काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग, डोर-टू-डोर सर्वे एवं मेडिकल टेस्टिंग में वृद्धि करें। कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने में इन सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कोविड चिकित्सालयों में रोगियों के उपचार के लिए समस्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने औद्योगिक इकाइयों के संचालन में सोशल डिस्टेंसिंग तथा स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 की हाई स्कूल तथा इण्टरमीडिएट परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किए जाने का प्रस्तावित कार्यक्रम कोविड-19 के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया जाए।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).