लखनऊ: महानगर बस सेवा की सेहत सुधारेगा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज निगम

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज निगम के तहत चलने वाली महानगर बस सेवा की सेहत में जल्द ही सिटी बस प्रबंधन सुधार करेगा। कोविड- 19 संक्रमण काल में आने वाली वित्तीय संकट के चलते लखनऊ में आने वाली 100 इलेक्ट्रिक बसों का मामला अधर में लटक गया है। जबकि अनलॉक से राहत …

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज निगम के तहत चलने वाली महानगर बस सेवा की सेहत में जल्द ही सिटी बस प्रबंधन सुधार करेगा। कोविड- 19 संक्रमण काल में आने वाली वित्तीय संकट के चलते लखनऊ में आने वाली 100 इलेक्ट्रिक बसों का मामला अधर में लटक गया है। जबकि अनलॉक से राहत मिलने के बाद सिटी बस यात्रियों की संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है। ऐसे में सिटी बस प्रबंधन उम्र पूरा कर चुकीं सीएनजी बसों को ठीक कराकर रोड पर उतारने की तैयारी में जुटा है। सिटी बस के अंदर की सीटों के साथ ही उनकी फ्लोरिंग और अन्य तकनीकी खामियों को दूर किया जा रहा है।

दिनों दिन बढ़ रही है यात्रियों की संख्या
अनलॉक- 4 में सिटी बसों में भीड़ बढ़नी शुरु हो गई है। जैसे-जैसे ट्रेनों और रोडवेज बसों का संचालन बढ़ेगा, सिटी बसों में यात्रियों की संख्या भी बढ़ती जाएगी। अनलॉक- 4 में यात्रियों की संख्या बढ़ कर 25 हजार तक पहुंच गई है। जबकि लॉकडाउन के बाद जब इन बसों के संचालन की शुरुआत हुई थी, तब इनमें यात्रियों की संख्या दस हजार तक ही सीमित थी। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ही 2009 में आई सीएनजी से चलने वाली बसों को ठीक कराया जा रहा है। इनमें अधिकांश बसों में फ्लोरिंग और सीटें टूट गई हैं। दरवाजे खराब हो चुके हैं। खटारा हो चुकी इन बसों को संचालन के लिए प्रयास जारी है।

रोड पर बढ़ाई जाएंगी बसों की संख्या
महानगर बस सेवा में 40 इलेक्ट्रिक बसें हैं। अन्य सभी बसें सीएनजी से चलने वाली हैं। कुल 160 बसों का संचालन करने की तैयारी चल रही है। अब तक 80 बसों का संचालन किया जा रहा है। यह कोशिश की जा रही है रोड पर हर वक्त कम से कम 130 बसें यात्रियों की सुविधा के लिए तैयार रहें। सीएनजी बसों को बेहतर बनाए जाने के लिए फंड की डिमांड की जाएगी। इसके लिए जल्द ही नगरीय परिवहन निदेशालय को पत्र लिखा जाएगा।

“रोडवेज बसों और ट्रेनों की संख्या बढ़ने से सिटी बस यात्रियों की संख्या भी बढ़नी शुरु हो गयी है। ऐसे में सीएनजी से चलने वाली पुरानी डैमेज बसों को ठीक कराया जा रहा है। इन बसों के अंदर सीटें, फ्लोरिंग के साथ ही इनका रंग रोगन किया जा रहा है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इनका संचालन किया जाएगा।” -आरके मंडल, प्रबंध निदेशक, सिटी बस प्रबंधन

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).