योगी ने 465 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को 465 करोड़ 16 लाख 81 हजार रुपये की 159 परियोजनाओं का वर्चुअल लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया। योगी ने शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी के सम्मान में देवरिया में संग्राहालय का निर्माण तथा शहीद सोना सोनार के नाम से गंड़क नदी पर निर्मित सेतु का नामकरण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा …

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को 465 करोड़ 16 लाख 81 हजार रुपये की 159 परियोजनाओं का वर्चुअल लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया। योगी ने शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी के सम्मान में देवरिया में संग्राहालय का निर्माण तथा शहीद सोना सोनार के नाम से गंड़क नदी पर निर्मित सेतु का नामकरण भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय विधायक जन्मेजय सिंह के नाम से किसी पार्क का भी नामकरण होगा। नगर में अतिवृष्टि से हो रहे जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद देवरिया को अच्छी कार्य योजना तैयार किये जाने को कहा।

इसके लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि से किसानों के फसलों का नुकसान का मुआवजा तत्कालिक रुप में दिलाए जाने तथा यदि किसी प्रकार की जनहानि हो तो राहत 24 घंटे के अंदर उस परिवार को पहुंचाने का निर्देश भी दिया।

उन्होंने कहा कि देवरिया जिला महर्षि देवरहवा बाबा का साधना व तपोस्थली रही है। उनके सम्मान में निर्मित मेडिकल कालेज का नाम उनके नाम से रखा गया। मेडिकल कालेज का स्थापना एवं उसके निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने में सभी जन प्रतिनिधियों एवं तत्कालीन सांसद एवं राजस्थान राज्यपाल कलराज मिश्र का काफी योगदान रहा है, जिसका निर्माण युद्ध स्तर पर हो रहा है।

देवरिया जिला चिकित्सालय में बहुत ही शीघ्र डायलिसिस की सुविधा शुरू करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने गन्ना किसानों के चीनी मिलों पर बकाया भुगतान के लिये व्यापक योजना बनाने के लिये गन्ना विभाग को निर्देश दिया।

उन्होंने प्रतापपुर चीनी मिल पर गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को समय सीमा के अंदर कराए जाने के निर्देश दिए। शनिवार को आनलाइन किए गए लोकार्पण/शिल्यान्यास में 382.8427 करोड़ की 131 कार्य परियोजनाओं का शिल्यान्यास तथा 82.3254 करोड़ की 28 कार्य परियोजनाएं सम्मिलित है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).