टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए हम सभी को करना होगा प्रयास : ब्रजेश पाठक

लखनऊ, अमृत विचार: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए हम सभी को मिल कर प्रयास करना होगा। संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के सभागार में शनिवार को उन्होंने कहा कि साल 2025 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीबी मुक्त भारत के सपने को हम सभी को मिल कर साकार करना है।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि हम सभी को टीबी रोगियों को गोद लेना है। हर सप्ताह उनसे हाल-चाल लेना है। दवाओं की उपलब्धता एवं चिकित्सकीय परामर्श के बारे में जानकारी प्राप्त करनी है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर भी सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य टीबी रोगियों को गोद लें।

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा, सचिव रंजन कुमार, स्वास्थ्य महानिदेशक बृजेश सिंह राठौर, एनएचएम निदेशक पिंकी जोवेल, महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, निदेशक, पीजीआई डॉ. आर के धीमन, डॉ. रतनपाल सुमन एंव अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

व्यक्तिगत खर्चे पर उपलब्ध कराई पोषण पोटली

ब्रजेश पाठक ने बताया कि क्षय रोगियों में वितरित होने वाली ये पोषण पोटली सरकारी खर्चे पर नहीं बल्कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अपने व्यक्तिगत खर्चे पर उपलब्ध कराई है।

131 क्षय रोगी लिए गोद

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि शनिवार को 131 क्षय रोगियों को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने गोद लिया। हम सभी को सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए टीबी रोगियों को गोद लेना है।

यह भी पढ़ेः लखनऊः घर में निहाल के लिए झूला बना मौत का पैगाम

 

 

About The Author: Muskan Dixit

मुस्कान दीक्षित वर्तमान में 'अमृत विचार' में बतौर रिपोर्टर/एंकर कार्यरत हैं. उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग, वीडियो एंकरिंग, न्यूज राइटिंग और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन का अनुभव है. वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, स्पोर्ट और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से M.A. Journalism (2023) की डिग्री पूरी की है. इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण iNEXT (बरेली) और IND24 (भोपाल) में कार्य किया. उन्होंने TV27 न्यूज़, सच एक्सप्रेस और ग्राउंड रिपोर्ट में इंटर्नशिप के दौरान मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव हासिल किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का भी अनुभव है.