धनतेरस के अवसर पर योगी ने किया भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा का अनावरण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को धनतेरस के अवसर पर यहां भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने आर्युवेद पर आधारित प्राचीन ग्रंथों का प्रदर्शन कर अवलोकन किया। आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी ने बटन दबा कर भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा का अनावरण …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को धनतेरस के अवसर पर यहां भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने आर्युवेद पर आधारित प्राचीन ग्रंथों का प्रदर्शन कर अवलोकन किया।

आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी ने बटन दबा कर भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा का अनावरण किया और दीप प्रज्जवलित कर पांच दिवसीय प्रकाश पर्व की विधिवत शुरूआत की। इस मौके पर उन्होंने आर्युवेद के पुरातन और गौरवशाली इतिहास से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में आर्युवेदाचार्यो की हस्तलिखित पांडुलिपियों की प्रतिकृति उकेरी गयी थी जिसकी मूल लिपि प्रयागराज समेत अन्य पौराणिक नगरों में सुरक्षित है।

योगी ने बारीकी से प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आयोजकों से आर्युवेद से जुड़ी पुस्तकों का एक सेट देने को कहा। इस मौके पर मुख्य सचिव आर के तिवारी और अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

गौरतलब है कि आर्युवेद के जनक भगवान धन्वंतरि की पूजा के साथ पांच दिवसीय प्रकाश पर्व की शुरूआत होती है। यह पर्व कार्तिक मास की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि और धन के स्वामी कुबेर की पूजा की जाती है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).