शराब माफियाओं पर नकेल कसने में नाकाम योगी सरकार, कौन है जिम्मेदार : प्रियंका

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जहरीली शराब का धंधा कर रहे माफियाओं पर नकेल कसने में नाकाम रही है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि यूपी में लखनऊ, फिरोजाबाद, हापुड़, मथुरा, प्रयागराज समेत कई जगहों पर जहरीली शराब से मौतें हुई हैं। आगरा, …

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जहरीली शराब का धंधा कर रहे माफियाओं पर नकेल कसने में नाकाम रही है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि यूपी में लखनऊ, फिरोजाबाद, हापुड़, मथुरा, प्रयागराज समेत कई जगहों पर जहरीली शराब से मौतें हुई हैं। आगरा, बागपत मेरठ में जहरीली शराब से मौतें हुई थीं।

उन्होंने आगे कहा कि आखिर क्या कारण है कि कुछ दिखावटी कदमों की बजाय सरकार जहरीली शराब के माफियाओं पर कार्रवाई करने में नाकाम रही है। कौन जिम्मेदार है। गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ समेत राज्य के अन्य जिलों में जहरीली शराब के कारण जनहानि की घटनाओं में पिछले कुछ दिनो में इजाफा हुआ है। सरकार ने इस पर गंभीर रूख अपनाते हुये पुलिस को शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिये है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).