पूर्वोत्तर रेलवे की डीआरएम ने किया लखनऊ सीतापुर रेलखंड का निरीक्षण

लखनऊ, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल की मण्डल रेल प्रबन्धक डा मोनिका अग्निहोत्री ने बुधवार को अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन  शिशिर सोमवंशी, के साथ लखनऊ सीतापुर-बुढ़वल रेलखण्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें तप्पा खजुरिया, परसेन्डी, रमईपुर, बिसवाॅ, सरैंया, महमूदाबाद(अवध), पैंतीपुर, तहसील फतेहपुर, सुढ़िया मऊ स्टेशनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मण्डल …

लखनऊ, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल की मण्डल रेल प्रबन्धक डा मोनिका अग्निहोत्री ने बुधवार को अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन  शिशिर सोमवंशी, के साथ लखनऊ सीतापुर-बुढ़वल रेलखण्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें तप्पा खजुरिया, परसेन्डी, रमईपुर, बिसवाॅ, सरैंया, महमूदाबाद(अवध), पैंतीपुर, तहसील फतेहपुर, सुढ़िया मऊ स्टेशनों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मण्डल रेल प्रबन्धक  ने सीतापुर जंक्शन स्टेशन स्थित थॉमसन गंज गुड्स साइडिंग, स्टेशन यार्ड, पैनल रुम, क्रू लाबी, रनिंग रुम, सरकुलेटिंग एरिया, टिकट आरक्षण कार्यालय, खानपान स्टाल, यात्री प्रतीक्षालय, आरपीएफ पोस्ट को देखा। इसके पश्चात सीतापुर-तप्पा खजुरिया के मध्य कर्व संख्या 8, नॉन इंटरलॉक समपार संख्या 87, इंटरलॉक समपार संख्या 89 व तप्पा खजुरिया स्टेशन पर स्टेशन भवन,स्टेशन अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया।

इसके पश्चात तप्पा खजुरिया-परसेंडी के मध्य मेजर ब्रिज 120 तथा परसेंडी स्टेशन को देखा। इसके पश्चात परसेंडी – रमईपुर के मध्य लो हाई शेल्टर संख्या 67,रमईपुर स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, सरकुलेटिंग एरिया को देखा। बिसवां स्टेशन स्थित स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, स्टेशन प्लेटफार्म, विद्युत टीएसएस रेलवे कालोनी, सरकुलेटिंग एरिया को देखा। महमूदाबाद अवध व सरैंया स्टेशनो पर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, सरकुलेटिंग एरिया, पैंतीपुर तथा सुढ़ियामऊ स्टेशनों के स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, सरकुलेटिंग एरिया व यात्री सुविधाओं व विकास कार्यो  का गहन निरीक्षण किया।

डीआरएम ने बुढ़वल जंक्शन पर निरीक्षण के दौरान सरकुलेटिंग एरिया, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, टिकट आरक्षण कार्यालय, खानपान स्टाल, यात्री प्रतीक्षालय, आरपीएफ पोस्ट, आरक्षण कार्यालय व प्लेटफार्मो की सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। संरक्षा व सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण के दौरान रेलपथ के रखरखाव व रेल संचालन में संरक्षा पर व्यक्तिगत रूचि लेने के लिये सम्बन्धित अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिये।

इस अवसर पर लखनऊ मण्डल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक अम्बर प्रताप सिंह, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक डा0 हरीश रैड़तौलिया, वरिष्ठ मण्डल याॅत्रिक इंजीनियर (ओएण्डएफ) फणीद्र कुमार, वरिष्ठ मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर एस.डी.पाठक, वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी अजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर द्वितीय  मानसी मित्तल, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर, धनन्जय मिश्रा,वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर टीआरडी धर्मेन्द्र यादव, सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त एस के वर्मन व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).