लखनऊ: प्रदेश सरकार की पहल, मोबाइल एप से दूर होंगी जनता की समस्याएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनता की शिकायतों के समाधान के लिये लोक निर्माण विभाग मुख्यालय स्थित सभागार में “समाधान ई- कंप्लेंट पोर्टल” व “जनता दर्शन” मोबाइल एप का शुभारंभ शुक्रवार को अपरान्ह 1 बजे करेंगे। उप मुख्यमंत्री ने जनता की शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी गतिशील …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनता की शिकायतों के समाधान के लिये लोक निर्माण विभाग मुख्यालय स्थित सभागार में “समाधान ई- कंप्लेंट पोर्टल” व “जनता दर्शन” मोबाइल एप का शुभारंभ शुक्रवार को अपरान्ह 1 बजे करेंगे।

उप मुख्यमंत्री ने जनता की शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी गतिशील व सरल बनाये जाने के उद्देश्य से एक वेब पोर्टल विकसित कराया गया है, जिस पर जनता घर बैठे मोबाइल के माध्यम से अपनी शिकायत समस्या के निवारण की स्थिति को देख सकती है। जिसके लिए “समाधान ई-कम्प्लेन्ट ट्रैकिंग पोर्टल” विकसित किया गया है। इसी पोर्टल के साथ-साथ “जनता दर्शन “मोबाइल एप भी विकसित किया गया है।

दूर दराज से आने के कारण करना पड़ता है परेशानियों का सामना
उप मुख्यमंत्री का मानना है कि लगभग 10 महीने से कोरोना काल के दृष्टिगत, दूर-दराज क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याएं लेकर लखनऊ नहीं पहुंच पा रहे हैं। जो लोग आते भी है उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है ,साथ ही साथ आने में समय तो लगता ही है और अनावश्यक रूप से धन भी खर्च होता है।

इसी के दृष्टिगत उपमुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया है कि अब “जनता दर्शन” मोबाइल एप के माध्यम से भी लगाया जायेगा। ताकि जनता की शिकायतो व समस्याओं का निराकरण घर बैठे ही त्वरित गति से कराया जा सके। इस पोर्टल व एप के शुभारम्भ कार्यक्रम में राज्यमन्त्री लोक निर्माण विभाग चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व अन्य विशिष्ट लोग सम्मिलित होंगे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).