यूपी पुलिस के 75 निरीक्षकों को मिली बड़ी खुशखबरी, प्रोन्नत कर बनाए गए डीएसपी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा संवर्ग में पुलिस निरीक्षक से उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नति कोटे के अन्तर्गत 75 निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने गुरूवार को बताया कि प्रोन्नति कोटे में अवधारित रिक्तियों के सापेक्ष उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा संवर्ग में पुलिस निरीक्षक से उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नति कोटे के अन्तर्गत 75 निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने गुरूवार को बताया कि प्रोन्नति कोटे में अवधारित रिक्तियों के सापेक्ष उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में मौलिक रूप से नियुक्त एवं कार्यरत 75 निरीक्षक, नागरिक पुलिस, प्रतिसार निरीक्षक एवं दलनायक को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नत किया गया है।

यह प्रोन्नतियां साधारण वेतनमान (15,600-39,100, ग्रेड-पे रूपये 5400, पुनरीक्षित वेतनमान मैट्रिक्स पे-लेवल-10, रूपये 56,100-1,77,500) में की गयी।

पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों में सुरेन्द्र प्रताप तिवारी, केदार राम, सतीश यादव, विपिन कुमार राय, आशीष मिश्रा, कौशल कुमार, देवेन्द्र कुमार, विनोद कुमार शुक्ला, प्रमोद कुमार शर्मा, कुंवर बहादुर सिंह, सुरेश दत्त मिश्रा, सुनील दत्त, आशुतोष कुमार ओझा, ग्रीश कुमार, नरेन्द्र सैनी, राकेश कुमार सिंह, विक्रमाजीत सिंह, अबरार अहमद, तेज बहादुर राम, संजय तलवार, राधेश्याम शर्मा, युवराज सिंह, रोहिताश कुमार धारीवाल, गजेन्द्र कुमार श्रोतिया, ब्रज मोहन गिरि, राज कुमार मिश्रा, अजय कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, विजय आनन्द शाही, बीना ठाकुर, शिव प्रताप सिंह, संजीव कुमार सिंह चैहान, दीपक त्यागी, प्रमोद कुमार पाण्डेय, डाल चन्द्र, धीरेन्द्र कुमार उपाध्याय, कुशलपाल सिंह यादव, कुशलपाल सिंह, संत प्रसाद उपाध्याय, महेश चन्द्र गौतम, केदार नाथ सिंह, राम बिलास यादव, जितेन्द्र कुमार रस्तोगी, फणीन्द्र सिंह यादव, संसार सिंह राठी, दिनेश चन्द्र मिश्रा, रमेश चन्द्र पाण्डेय, परशुराम सिंह, ओमकार नाथ शर्मा, कुलदीप तिवारी, महेश सिंह, अजय कुमार, अशोक कुमार सिंह, राकेश सिंह, सुनील कुमार राय, रूद्र कुमार सिंह, शिवाजी सिंह, मो कासिम, शीला रानी चैधरी, साधूराम, उमा शंकर उत्तम, कपिल मुनि सिंह, विजय राज सिंह, सुनील दत्त दूबे, अतर सिंह, अशोक कुमार त्रिपाठी, मो असलम सिद्दीकी, कुंवर पाल सिंह, सुनील कुमार त्यागी, जय प्रकाश त्रिपाठी, नेत्रपाल सिंह, श्रीमती कमलेश त्रिवेदी, रघुवीर सिंह, अरविन्द कुमार व राकेश कुमार सिंह शामिल है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).