यूपी: ताऊ ते तूफान ने बदला मौसम, लखनऊ समेत कई जिलों में आज हो रही झमाझम बारिश

लखनऊ। पश्चिमी विक्षोभ और ताऊ ते तूफान के चलते बुधवार सुबह से ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बारिश हो रही है। बारिश ने दिनभर की तपन को नम मौसम में बदल दिया। बादलों की गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। हालांकि, शहर के कुछ हिस्सों में बारिश के बादल रूख नहीं कर सके। …

लखनऊ। पश्चिमी विक्षोभ और ताऊ ते तूफान के चलते बुधवार सुबह से ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बारिश हो रही है। बारिश ने दिनभर की तपन को नम मौसम में बदल दिया। बादलों की गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। हालांकि, शहर के कुछ हिस्सों में बारिश के बादल रूख नहीं कर सके। मौसम में आई नमी ने शहरवासियों को मई की गर्मी में राहत का अहसास कराया।
मौसम विभाग ने जारी बुलेटिन में बताया कि उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में तेज हवाएं व गरज-चमक के साथ बारिश हुई।

झमाझम बारिश ने प्रदेशवासियों को राहत दी है। राजधानी लखनऊ समेत जिलों में तड़के ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। रिमझिम शुरू हुई बारिश ने गति पकड़ी और मौसम को खुशनुमा बना दिया। मौसम विभाग की माने तो बुधवार का पूरा दिन बारिश के बीच ही गुजरेगा। वहीं, गुरुवार को भी बारिश के आसार बने हुए हैं।

यूपी: ताऊ ते तूफान ने बदला मौसम, लखनऊ समेत कई जिलों में आज हो रही झमाझम बारिश(फोटो:सोशल मीडिया)

जिलों में मौसम का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने लखनऊ ने अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी और प्रयागराज के आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को भारी बारिश की आशंका है। साथ ही सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़ और अमरोहा में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से धूलभरी आंधी आ सकती है।

इन इलाकों में गरज चमक के साथ बौछारें भी पड़ने की उम्मीद है। 20 मई को भी मुरादाबाद, रामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, बाराबंकी, अंबेडकरनगर, अयोध्या और आसपास के इलाकों में तेज बारिश की आशंका है। वहीं, तेज हवाओं के साथ सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर व आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

एक दिन पहले से ही मौसम ने बदली थी करवट

लखनऊ में मंगलवार सुबह से ही आंशिक बदली थी, जिसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से 9.3 डिग्री कम 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में 1.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। दक्षिण पूर्वी हवाओं के चलते वातावरण में नमी बनी हुई है। आद्र्रता 86 प्रतिशत रिकॉर्ड हुई। बारिश के चलते अगले दो-तीन दिन मौसम नरम रहेगा।

बाराबंकी

मंगलवार की देर रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश जारी है। शहर की गलियों में कीचड़ हो गया है। मेंथा, सब्जी की फसलों व आम की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद बताई जा रही है। अगर तेज बारिश हुई तो सब्जियों को जरूर नुकसान पहुंचने की आशंका है।

रायबरेली

मंगलवार से शुरू हुआ बारिश का दौर बुधवार को भी जारी है। कभी तेज तो कभी धीमी गति से बारिश हो रही है। दो दिनों की बारिश से शहरी इलाकों में जलभराव की समस्या उतपन्न हो गई है। यह धान की रोपाई को खेत तैयार करने के लिए मुफीद बताई जा रही जबकि सब्जी की फसलों को नुकसान होगा। साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

बहराइच

मंगलवार की देर रात से शुरू हुई बूंदाबांदी सुबह तक जारी रही। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। वर्षा की उम्मीद बनी हुई है। मेंथा, सब्जी व आम की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद बताई जा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉक्टर एमपी सिंह के मुताबिक 21 मई तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

सीतापुर में आसमान से गिरी रिमझिम फुहार

बुधवार की भोर काफी सुहावनी रही। भोर से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। ठंडी हवा भी चल रही थी। कुछ देर के बाद हल्की बारिश भी होने लगी। रिमझिम फुहारों से सुबह का मौसम और भी अच्छा हो गया। गर अच्छे मौसम से लोगों ने राहत महसूस की।

अमेठी

सोमवार की देर रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश बुधवार को भी जारी है। शहर की गलियों में कीचड़ हो गया है। सब्जी की फसलों व आम की फसल के साथ ही धान की नर्सरी के लिए यह बारिश फायदेमंद बताई जा रही है। तेज बारिश होने पर सब्जियों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).