लखनऊ: अवैध धर्मांतरण मामले में बड़ा खुलासा, गिरफ्तार उमर गौतम लखनऊ के इस फाउंडेशन का निकला उपाध्यक्ष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चल रहे बड़े स्तर अवैध धर्म परिवर्तन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। दरसअल इस मामले में गिरफ्तार उमर गौतम से जुड़ी एक और बात सामने आई है। खबरों के मुताबिक उमर गौतम लखनऊ से संचालित हो रही एक और फाउंडेशन में पदाधिकारी है। जानकारी के अनुसार उमर गौतम लखनऊ की …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चल रहे बड़े स्तर अवैध धर्म परिवर्तन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। दरसअल इस मामले में गिरफ्तार उमर गौतम से जुड़ी एक और बात सामने आई है। खबरों के मुताबिक उमर गौतम लखनऊ से संचालित हो रही एक और फाउंडेशन में पदाधिकारी है। जानकारी के अनुसार उमर गौतम लखनऊ की अल हसन एजुकेशन एंड वेलफेयर फाउंडेशन का उपाध्यक्ष है। इस फाउंडेशन के नाम से राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद के रहमानखेड़ा में स्कूल चला रहा है। इस स्कूल में दसवीं तक सीबीएसई बोर्ड के 500 छात्रों को निशुल्क शिक्षा देने का भी दावा किया जाता है।

खबरों के मुताबिक यह स्कूल 9000 स्क्वायर मीटर जमीन खरीद कर संचालित किया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि लखनऊ के साथ हरदोई के रसूलपुर इलाके में भी ये संस्था गर्ल्स स्कूल चला रही है। अब यूपी एटीएस के रडार पर अल हसन एजुकेशन एंड वेलफेयर फाउंडेशन के 7 मेंबर आ गए हैं. एटीएस सोसायटी के सभी बैंक खातों की जांच में जुट गई है।

अवैध धर्म परिवर्तन मामले में हो रहे हैं कई खुलासे
खबरों के मुताबिक इस संस्था का अध्यक्ष इकबाल अहमद नदवी है। उमर गौतम उपाध्यक्ष है, नजीबुल हसन सचिव और अब्दुल हाई, मुहीब-ए-आलम, आमना रिजवान और मुशीर अहमद सदस्य हैं. संस्था के सचिव नजीबुल ने इन जानकारियों की पुष्टि की है। नजीबुल हसन ने बताया कि मामले के खुलासे के बाद उमर गौतम को उपाध्यक्ष पद से हटाया दिया गया है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).