जहरीली शराब मामले में यूपी एसटीएफ के हाथ लगी बड़ी सफलता, 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार

आजमगढ़। यूपी एसटीएफ के हाथ गुरुवार को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब आजमगढ़ और अम्बेडकरनगर जिले में जहरीली शराब से हुई 35 लोगों की मौत के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी किशन यादव उर्फ कृष्णा यादव को फूलपुर इलाके के माहुल तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ …

आजमगढ़। यूपी एसटीएफ के हाथ गुरुवार को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब आजमगढ़ और अम्बेडकरनगर जिले में जहरीली शराब से हुई 35 लोगों की मौत के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी किशन यादव उर्फ कृष्णा यादव को फूलपुर इलाके के माहुल तिराहा से गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ प्रवक्ता ने गरुवार को यहां यह जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि बीते दिनों सूबे के आजमगढ़ और अम्बेडकरनगर में जहरीली शराब से हुई 35 लोगों की मौत के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी किशन यादव उर्फ कृष्णा यादव को गिरफ्तार करने के लिए एसटीएफ को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

उन्होंने बताया कि सूचना पर एसटीएफ ने गुरुवार तड़के करीब चार बजे फूलपुर इलाके में माहुल तिराहा से इनामी आरोपी किशन यादव को गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ अम्बेडकरनगर जिले के विभिन्न थानों में कई अभियोग पंजीकृत हुए थे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).