रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर महिलाओं को बांटे गए साड़ी व फल

लखनऊ। बीकेटी लखनऊ देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर नगर पंचायत अध्यक्ष बीकेटी अरुण सिंह गप्पू ने अपने समर्थकों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकेटी, इटौंजा में भर्ती महिलाओं को साड़ी व फल वितरित किए। अरुण सिंह गप्पू ने साड़ी व फल वितरित करते हुए महिलाओं को बताया …

लखनऊ। बीकेटी लखनऊ देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर नगर पंचायत अध्यक्ष बीकेटी अरुण सिंह गप्पू ने अपने समर्थकों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकेटी, इटौंजा में भर्ती महिलाओं को साड़ी व फल वितरित किए। अरुण सिंह गप्पू ने साड़ी व फल वितरित करते हुए महिलाओं को बताया कि दस जुलाई को हमारे देश के यशस्वी रक्षामंत्री आदरणीय राजनाथ सिंह का जन्मदिन है उसी उपलक्ष्य में आप सभी को साड़ी व फल वितरित किए जा रहे हैं। नपं अध्यक्ष ने महिलाओं से कहा कि आप सभी हमारे नेता व देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की लंबी उम्र की कामना करें।

साड़ी व फल पाकर महिलाएं काफी प्रफुल्लित दिखी। साड़ी व फल वितरण के बाद बीकेटी कस्बे में राजनाथ सिंह की लंबी उम्र के लिए हवन पूजन करने के पश्चात एक विशाल भंडारे का आयोजन नपं अध्यक्ष के माध्यम से किया गया जिसमें हजारों की संख्या में मुसाफिरों व स्थानीय जनता ने भोजन ग्रहण किया। अवसर पर नपं अध्यक्ष ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आदरणीय राजनाथ सिंह हम सभी के प्रेरणा स्रोत हैं और हमारे लिए गौरव का विषय हैं। यशस्वी रक्षा मंत्री ने देश व प्रदेश की उन्नति के लिए काफी कार्य करवाए हैं। राजनाथ सिंह के प्रयासों से लखनऊ जनपद में निर्माणाधीन किसान पथ स्थानीय जनता के लिए संजीवनी साबित होगा। हम सभी उनके पद चिन्हों पर चलने की कोशिश कर रहे हैं।

नपं अध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्म दिवस पर मां चंद्रिका देवी मंदिर में उनकी लंबी उम्र की कामना के लिए हवन पूजन किया जाएगा। इस अवसर पर योगेश शुक्ला, उमेश सिंह, प्रकाश तिवारी, पवन सिंह चौहान, अनिल सिंह, संदीप शुक्ला, दिलीप सिंह, बृजेश सिंह, नागेंद्र सिंह, मानसिंह, सत्यकेश सिंह, प्रेम वर्मा, नीरज तिवारी, पंकज सिंह, प्रेम सिंह, गौरव तिवारी, मिथिलेश शुक्ला, दीपक शुक्ला, सुधाकर अवस्थी, अजय सिंह, विमलेश मिश्रा, अविनाश गिरी, राजू कश्यप, भूपेंद्र सिंह, सुशील मिश्रा, राकेश मिश्रा, संजू बाजपेई, अजय मौर्या, शिव शक्ति, गुरु शरण मौर्य, कृष्ण कुमार सिंह, अंशुमाली सिंह, बाबा प्रदीप, अमित कश्यप, सुरेश रावत, वीरेंद्र नाथ मिश्रा, सुखलाल भारती, जीतू शुक्ला, रूबी गुप्ता, अभिषेक त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, विश्वजीत सिंह, बृजेश सिंह, अतुल मिश्रा, उत्तम मिश्रा, अभय श्रीवास्तव, विनय सिंह,अभय सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).