लखनऊ: सड़क न सीवर 20 साल से दे रहे हाउस टैक्स, नाराज क्षेत्रवासियों किया प्रदर्शन

लखनऊ। नगर निगम को 20 साल से लगातार हाउस टैक्स देने के बावजूद सड़क, नाली, पानी और सीवर की व्यवस्था ना होने से नाराज क्षेत्रीय निवासियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरूष शामिल थे। इब्राहिमपुर वार्ड के कटहरी बाग विद्यानगर क्षेत्र में लगभग 100 परिवार आज भी नगर निगम …

लखनऊ। नगर निगम को 20 साल से लगातार हाउस टैक्स देने के बावजूद सड़क, नाली, पानी और सीवर की व्यवस्था ना होने से नाराज क्षेत्रीय निवासियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरूष शामिल थे। इब्राहिमपुर वार्ड के कटहरी बाग विद्यानगर क्षेत्र में लगभग 100 परिवार आज भी नगर निगम से मूलभूत सुविधाएं मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इनमें से लगभग 90 प्रतिशत लोग भूतपूर्व सैनिक हैं। लोगों में इस बात की भी नाराजगी है कि चुनाव के समय क्षेत्रीय बीजेपी पार्षद सुधीर राजपाल, सरोजनीनगर से विधायक स्वाती सिंह और मोहनलालगंज सांसद कौशल किशोर सुविधाएं देने का वायदा तो कर गए थे लेकिन आज तक वापस नहीं लौटे।

मजबूर होकर लोगों ने खुद ही अपने पैसे से अस्थायी नालियां और कच्ची सड़क बनवा ली। क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि जलनिकासी ना होने से बरसात के समय यहां पानी भर जाने से कीचड़ हो जाता है और निकलना मुश्किल हो जाता है। यहां तक कि कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। क्षेत्रीय पार्षद से लेकर मुख्य अभियंता, नगर आयुक्त और महापौर से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। नाराज लोगों का यहां तक कहना है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सभी क्षेत्रीय निवासी आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का बहिष्कार करेंगे।

प्रदर्शन करने वालों में रामदास यादव, गोपाल गोस्वामी, रमेश नारायन पाठक, बलराम गुप्ता, मनोहर सिंह भंडारी, नरेंद्र सिंह, अरूण यादव, सुनील जोशी, नरेंद्र सिंह भंडारी, सोमवती पाठक, कल्पना जोशी, विपिन यादव, सावित्री सामंत, निर्मला सिंह, कनकलता सिंह, शिवकुमारी यादव, जगदीश सिंह, मनोज यादव, रमेश चंद, दुर्गा प्रसाद, शीला सिंह, दीपा यादव, हेमा नेगी, अमित यादव, मंजूलता, नीलम त्रिपाठी, रमिता सिंह, संजीव कुमार शुक्ला, निर्माल ठाकुर, सुनीता गुप्ता, विनोद सिंह, प्रतिमा देवी, अरूण चौबे, संजय कुमार पाठक आदि शामिल रहे।

अवैध कब्जे से सड़क हो गयी सकरी
क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि कटहरीबाग के रास्ते में जीनेट फर्म के मालिक जगलाल कुशवाहा ने मोड़ पर ही 20 फिट आगे बढ़कर अवैध कब्जा कर लिया है। जिससे क्षेत्रीय निवासियों को ट्रैक्टर या कार गली में ले जाने में परेशानी होती है। इसकी शिकायत क्षेत्रीय पुलिस और नगर निगम से भी की जा चुकी है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).