‘न अली के रहे, न बजरंगबली के’ राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले-एनडीए पूर्ण बहुमत से बनाएगा सरकार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को अंबेडकरनगर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी स्थिति ‘न अली के रहे, न बजरंगबली के’ जैसी हो गई है।

अंबेडकरनगर में सुभासपा अध्यक्ष और पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने स्कूलों के विलय, राम मंदिर दर्शन और सनातन धर्म के मुद्दे पर सपा को घेरते हुए कहा कि अखिलेश की स्थिति ‘न अली के रहे, न बजरंगबली के’ जैसी हो गई है। राजभर ने विपक्ष को ट्वीट और प्रेस कॉन्फ्रेंस तक सीमित बताते हुए एनडीए की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने का दावा भी किया।

लखनऊ, अमृत विचार। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को अंबेडकरनगर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी स्थिति ‘न अली के रहे, न बजरंगबली के’ जैसी हो गई है। उन्होंने प्राइमरी स्कूलों के विलय, राम मंदिर दर्शन और सनातन धर्म के मुद्दों पर सपा नेतृत्व को घेरा। साथ ही दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगा।

प्राइमरी स्कूलों के विलय पर अखिलेश यादव के सवाल उठाने पर राजभर ने कहा कि सपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए पर्याप्त काम नहीं हुआ। उनके मुताबिक, उस समय बच्चे टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ते थे, जबकि योगी सरकार ने स्कूलों में बेंच और डेस्क की व्यवस्था की है। अभिभावकों के खातों में भी सहायता राशि भेजी जा रही है।

उन्होंने अटल आवासीय विद्यालयों का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां गरीब और मजदूर परिवारों के बच्चे रहकर डॉक्टर और इंजीनियर बनने की तैयारी कर रहे हैं। विपक्ष पर केवल ट्वीट और प्रेस कॉन्फ्रेंस तक सीमित रहने का आरोप लगाते हुए राजभर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि 2027 में एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगा।

राम मंदिर के साथ काशी-मथुरा पर भी मांगा जवाब

अखिलेश यादव के अयोध्या में राम मंदिर दर्शन की चर्चा पर राजभर ने कहा कि उनके दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यदि वह अयोध्या जा रहे हैं तो उन्हें काशी विश्वनाथ और मथुरा जाने की तारीखों का भी एलान करना चाहिए।

सनातन और कारसेवकों के मुद्दे पर भी घेरा

राजभर ने सपा नेता सनातन पांडेय के सनातन धर्म और कारसेवकों पर गोली चलवाने संबंधी बयान का मुद्दा उठाया। शिवपाल यादव की ओर से अनुशासन को लेकर दी गई चेतावनी पर उन्होंने सपा के नेतृत्व को लेकर सवाल किया। पूछा कि पार्टी में असली नेतृत्व अखिलेश यादव का है या शिवपाल यादव का।

ये भी पढ़ें : 
दिल्ली में यमुना की लहरों पर नमो यमुना क्रूज : सोनिया विहार से जगतपुर तक कर सकेंगे 40 मिनट की सैर; जानें रूट और बुकिंग

About The Author: Anjali Singh

अंजलि सिंह वर्ष 2022 से मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने Modern Girls College of Professional Studies से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. वर्तमान में वह AmritVichar.com में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, मनोरंजन और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं.
इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022 में तरुण मित्र में वॉइस ओवर आर्टिस्ट और कॉपी एडिटर के रूप में काम किया. वर्ष 2023 में Digital Anamark में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह से जुड़े कंटेंट और सोशल मीडिया मैनेजमेंट का काम किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का अनुभव है.