Night Curfew in UP: नाइट कर्फ्यू में मिलेगी छूट, जानिए क्या है ताजा अपडेट

लखनऊ। प्रदेश में कोरोना के मरीजों में तेजी से गिरावट होने के बाद से सरकार धीरे-धीरे कर्फ्यू में भी ढील दे रही है। हाल ही में रविवार का लॉकडाउन (Lockdown) हटाया गया। अब सरकार ने नाइट कर्फ्यू में भी ढील दी है। कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए सरकार ने नाइट कर्फ्यू का …

लखनऊ। प्रदेश में कोरोना के मरीजों में तेजी से गिरावट होने के बाद से सरकार धीरे-धीरे कर्फ्यू में भी ढील दे रही है। हाल ही में रविवार का लॉकडाउन (Lockdown) हटाया गया। अब सरकार ने नाइट कर्फ्यू में भी ढील दी है। कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए सरकार ने नाइट कर्फ्यू का समय 1 घंटा कम कर दिया है। नए आदेश के मुताबिक, अब प्रदेश में रात 11 बजे से ही कोरोना कर्फ्यू लागू कर दिया जाएगा।

आपको बता दें, प्रदेश में पहले नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से लागू हो जाता था। लेकिन अब नए आदेश में कहा गया है कि यूपी में नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक ही लागू रहेगा।

मुख्यमंत्री योगी टीम-9 के साथ मंगलवार को प्रदेश में कोविड की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में टीकाकरण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। सरकार के निर्देशों पर अब तक 45% प्रदेशवासियों ने टीके की पहली खुराक ले ली है। 24 घंटे में 33 लाख 42 हजार 360 लोगों ने टीकाकवर करवा लिया है। इसके साथ ही प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन 8 करोड़ 8 लाख से अधिक हो गया है। यह किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है।

प्रदेश में 24 घंटे में हुई 01 लाख 82 हजार 624 सैम्पल की टेस्टिंग में 59 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 16 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 227 रह गई है। यह सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है। थोड़ी सी लापरवाही संक्रमण को बढ़ाने का कारक बन सकती है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).