मुरादाबाद: खाली पिंजरे में कैद नहीं हो सका तेंदुआ, दहशत

मुरादाबाद,अमृत विचार। अगवानपुर व काजीपुरा क्षेत्र में तेंदुआ लगातार दहशत का पर्याय बना हुआ है, लेकिन वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा अभी भी खाली है। पिंजरे में तेंदुए के कैद न होने का कारण खाली पिंजरा है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के काजीपुरा के साथ ही गांव …

मुरादाबाद,अमृत विचार। अगवानपुर व काजीपुरा क्षेत्र में तेंदुआ लगातार दहशत का पर्याय बना हुआ है, लेकिन वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा अभी भी खाली है। पिंजरे में तेंदुए के कैद न होने का कारण खाली पिंजरा है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के काजीपुरा के साथ ही गांव अगवानपुर में लगातार तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में खौफ का माहौल है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से पिंजरा भी लगाया गया है, लेकिन तेंदुआ अभी तक पिंजरे में कैद नहीं हो सका है। ऐसे में वन विभाग की ओर से गश्त के लिए वनकर्मियों को लगाया गया है।

तेंदुए पर नजर रखने के लिए वन विभाग की ओर से ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। कुछ दिन पूर्व ट्रैप कैमरे में तेंदुए की गतिविधियां कैद भी हुई थी, जिसके बाद वन विभाग की ओर से मौके पर पिंजरा लगाया गया है, लेकिन पिंजरा एक हफ्ते बाद भी खाली है, क्योंकि पिंजरे में वन विभाग की ओर से बकरी व कुत्ता नहीं बांधा गया है। यदि पिंजरे के पीछे बने जाल में बकरी या कुत्ता बांध दिया जाए तो शिकार करने के लिए तेंदुआ पिंजरे की तरफ आयेगा और शिकार करते ही पिंजरे में कैद हो जाएगा।

ग्रामीण लगातार वन विभाग से बकरी व कुत्ता बांधने की मांग कर रहे हैं, लेकिन वन विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। डीएफओ कन्हैया पटेल ने बताया कि वनकर्मी गश्त के दौरान और ट्रैप कैमरों से तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पिंजरे में बकरी व कुत्ता जल्द बंधवाया जाएगा।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).