मुरादाबाद: तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म, खींचे अश्लील फोटो

मुरादाबाद, अमृत विचार। तमंचे के बल पर पांच लोगों ने पहले महिला के अश्लील फोटो खींचे बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिनों बाद फोटो वापस करने के बहाने फिर महिला को बुलाया और अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है।गैंगरेप का यह मामला कटघर थाना क्षेत्र …

मुरादाबाद, अमृत विचार। तमंचे के बल पर पांच लोगों ने पहले महिला के अश्लील फोटो खींचे बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिनों बाद फोटो वापस करने के बहाने फिर महिला को बुलाया और अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है।
गैंगरेप का यह मामला कटघर थाना क्षेत्र का है।

मोहल्ला महबुल्लागंज क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने मोहल्ले के ही पांच लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। उसका कहना था कि पड़ोस में रहने वाला युवक उस पर बुरी नजर रख रहा था। महिला का कहना है कि करीब दस दिन पहले युवक अपने तीन साथियों के साथ घर आया और कहा कि उसके पति की हालत गंभीर है।

इसके बाद सभी उसे कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि सभी ने तमंचे के बल पर महिला की अश्लील फोटो खींच लिए। बाद में लाइनपार एक मकार में ले जाकर सभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। महिला का कहना है कि तीन नवंबर को उन्होंने अश्लील फोटो वापस करने की बात कहकर उसे फिर बुलाया। इस बार भी पड़ोसी समेत पांच ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोप है कि दुष्कर्म के बाद फोटो वापस करने की बजाए सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर भगा दिया। महिला का कहना है कि वह रिपोर्ट दर्ज कराने कटघर थाने भी गई लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। एसएसपी ने कटघर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).