मुरादाबाद: निगम में तालाबंदी, शहर में नहीं उठा कूड़ा, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

मुरादाबाद,अमृत विचार। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से निकाले गए 110 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के समर्थन में शुक्रवार सुबह नगर निगम कर्मचारियों ने कार्यालय में तालाबंदी कर जमकर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही शहर की सड़कों व कालोनियों से कूड़ा न उठने से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जिला …

मुरादाबाद,अमृत विचार। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से निकाले गए 110 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के समर्थन में शुक्रवार सुबह नगर निगम कर्मचारियों ने कार्यालय में तालाबंदी कर जमकर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही शहर की सड़कों व कालोनियों से कूड़ा न उठने से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं जिला अस्पताल में ओपीडी बंद है, ऐसे में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। विभिन्न संगठनों के कर्मचारी अंबेडकर पार्क में एकत्रित होकर प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी कर कर्मचारियों की बहाली की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से 20 दिन पहले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को बिना किसी पूर्व सूचना के निकाल दिया गया था। ऐसे में 110 कर्मचारियों ने एमडीए कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू किया था। इसके बाद विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने एमडीए के कर्मचारियों को समर्थन देते हुए आंदोलन को तेज किया।

पूर्व निर्धारित घोषणा के अनुसार शुक्रवार को विभिन्न संगठनों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। समर्थन में राज्य सफाई कर्मचारी संघ, मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन, पीडब्ल्यूडी नियमित कर्मचारी संघ, एससीएसटी, ओबीसी कर्मचारी संगठन, जिला पंचायत सफाई कर्मचारी संघ, राज्य कर्मचारी महासंघ, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, नगर निगम कर्मचारी संघ, लेखपाल संघ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ व कृषि, शिक्षा, महाविद्यालय समेत अन्य विभागों की ओर से हड़ताल शुरू कर दी गई है।

शुक्रवार की सुबह जब लोग जिला अस्पताल पहुंचे तो ओपीडी बंद मिली और स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी नारेबाजी करते नजर आए। इसके अलावा नगर निगम कर्मचारियों ने टाउन हाल स्थित कार्यालय में तालाबंदी कर नारेबाजी की। इसके साथ ही निगम कर्मचारियों ने शहर की सड़कों से कूड़ा नहीं उठाया। शहर की सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कर्मचारी संगठन अपने-अपने विभागों से जुलूस की शक्ल में अंबेडकर पार्क में जमा हो रहे हैं। जहां एमडीए से निकाले गए 110 कर्मचारियों के समर्थन में आंदोलन किया जाएगा।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).