मुरादाबाद: चेताने के बाद भी लकड़ी के खतरनाक पुल पर नहीं बंद कराया गया आवागमन …देखिए तस्वीरें

मुरादाबाद, अमृत विचार। रामगंगा नदी पर बने बांस बल्ली के खतरनाक पुल को लेकर बार बार चेताया जाता रहा, लेकिन अफसर सोते रहे। रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया तो लकड़ी के खतरनाक पुल और खतरनाक हो गया। शुक्रवार को पुल आधा डूब गया, इसके बाद भी लोगों का आना जाना जारी रहा। यहां तक …

मुरादाबाद, अमृत विचार। रामगंगा नदी पर बने बांस बल्ली के खतरनाक पुल को लेकर बार बार चेताया जाता रहा, लेकिन अफसर सोते रहे। रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया तो लकड़ी के खतरनाक पुल और खतरनाक हो गया।

शुक्रवार को पुल आधा डूब गया, इसके बाद भी लोगों का आना जाना जारी रहा। यहां तक की वसूली भी बंद नहीं की गई।

शुक्रवार को बांस बल्ली का ये पुल मौत का पुल बनने से बाल बाल बच गया। कई बाइक सवार, और साइकिल वाले पुल से गिरे। बुजुर्ग पुल से नदी में गिरते रहे। ये तो गनीमत रही कि साथ चले रहे लोगों ने किसी तरह उनकी जान बचा ली।

अगर कोई अनहोनी हो जाती तो जिले के जिम्मेदार अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं होता। शाम होते होते आधा पुल बह गया। इन सबके बाद भी लोगों का आधे पुल से गुजरना बंद नहीं हुआ।

अमृत विचार लगातार इस पुल के बारे में समाचार प्रकाशित करता रहा। अफसर बार बार कार्रवाई करने और अवागमन रोकने की बात करते रहे, लेकिन कार्रवाई केवल बयानों तक ही सीमित रही।

खतरनाक पुल बनाकर वसूली करने वाले लोग बखौफ हो गए और अपना धंधा चलाते रहे। शुक्रवार की हालत फोटो के माध्यम से आपके सामने है।

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).