मुरादाबाद: प्रेमी के साथ बहन हुई फरार तो भाइयों ने उसकी नाबालिग बहन को बनाया शिकार, गैंगरेप

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद में एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां प्रेमी के साथ बहन गई तो भाइयों ने बदला लेने के लिए मां-बाप के सामने प्रेमी की नाबालिग बहन के साथ गैंगरेप किया। जानकारी के मुताबिक, छजलैट थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक का घर के पास में रहने वाली …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद में एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां प्रेमी के साथ बहन गई तो भाइयों ने बदला लेने के लिए मां-बाप के सामने प्रेमी की नाबालिग बहन के साथ गैंगरेप किया। जानकारी के मुताबिक, छजलैट थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक का घर के पास में रहने वाली युवती के साथ प्रेम प्रसंग था और 27 जून को वह अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया।

काफी खोजबीन के बाद भी जब युवती का कहीं पता नहीं चला तो परिजनों बदला लेने के लिए प्रेमी के मां-बाप को अगवा कर लिया और अमरोहा में एक रिश्तेदार के घर ले जाकर बंधक बना लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने मां-बाप के फोन से कॉल कराकर अपने रिश्तेदार के घर में ठहरी उनकी 15 साल की नाबालिग बेटी को भी वहां बुला लिया। फिर उसके बाद मां बाप के सामने ही दबंगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

इतना ही नहीं आरोपी कई दिनों तक बंधक बनाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करते रहे। साथ ही आरोपियों ने नाबालिग की प्रेमिका के बड़े भाई से जबरन शादी भी करा दी। इस बीच किसी तरह पीड़ित परिवार वहां से छूटकर छजलैट थाना पहुंचा और आपबीती सुनाई।

पीड़ित पिता का आरोप है कि प्रेमिका के भाई, चाचा और पिता ने भी उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस ने पिता की तहरीर पर 7 नामज़द समेत 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).