सीमा हत्याकांड : महिला की हत्या करने वाला देवरानी का प्रेमी भी गिरफ्तार, पकड़े जाने के डर से की थी जेठानी की हत्या

मुरादाबाद, अमृत विचार। कांठ थाना क्षेत्र के दरियापुर रफायतपुर की रहने वाली सीमा (38) की हत्या के आरोप में देवरानी सुधा के प्रेमी प्रेमी नीटू उर्फ लिटिल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि मृतका की देवरानी को पुलिस ने मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। सुधा ने प्रेम संबंधों का पता चलने के डर में अपनी जेठानी की हत्या कराई थी।

बुधवार को पुलिस लाइन में हुई प्रेसवार्ता में एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह और सीओ कांठ अपेक्षा निंबाडिया ने सीमा की हत्या का खुलासा किया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि सोमवार को सीमा का शव घर में पड़ा मिला था, जबकि उसकी देवरानी सुधा घर में हाथ पैर बंधे हालत में मिली थी। सुधा ने पूछताछ में बताया कि उसका मायका बिजनौर जनपद के स्योहारा थाना क्षेत्र के शेरपुर रैनी गांव में है। उसी गांव में रहने वाले नीटू उर्फ लिटिल से लगभग ढाई साल से उसके प्रेम संबंध थे। वह नीटू से शादी करना चाहती थी, लेकिन वह अलग बिरादरी का होने के कारण परिवार के लोग शादी करने को तैयार नहीं थे। 

10 जुलाई 2024 को मेरी शादी सौरभ के साथ हो गई, लेकिन उसने और नीटू ने मिलना जुलना बंद नहीं किया। एक सप्ताह पहले सुधा को नीटू से बात करते हुए सीमा ने पकड़ लिया था। इसके बाद से सुधा को डर लगने लगा था कि कहीं वह परिवार के लोगों को न बता दें। सोमवार को परिवार के लोग खेत पर गए तो सुधा ने नीटू को अपने घर बुला लिया। इसी दौरान सीमा कमरे में आ गई और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। सीमा कहीं इस बारे में किसी को कुछ बता न दे, इसलिए सुधा और नीटू ने सीमा को पकड़ लिया और उसे भूसे वाले कमरे में ले गए, जहां दरांती से सीमा की गला रेतकर हत्या कर दी थी। बुधवार की शाम पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : देवरानी ने प्रेमी से कराई थी जेठानी की हत्या, जानिए पूरा मामला

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).