प्रयागराज: तटवर्ती इलाकों में घुसा पानी, गंगा-यमुना के जलस्तर से बढ़ने लगी दिक्कतें

प्रयागराज। तीर्थराज प्रयाग में गंगा और यमुना नदी के जल में लगातार वृद्धि होने से तटवर्ती क्षेत्रों में पानी घुसने लगा, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। पहाड़ी इलाके में लगातार हो रही रही बारिश और कानपुर बैराज से छोड़े गए पानी से दो प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। गंगा की बाढ़ …

प्रयागराज। तीर्थराज प्रयाग में गंगा और यमुना नदी के जल में लगातार वृद्धि होने से तटवर्ती क्षेत्रों में पानी घुसने लगा, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। पहाड़ी इलाके में लगातार हो रही रही बारिश और कानपुर बैराज से छोड़े गए पानी से दो प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है।

गंगा की बाढ़ का पानी अक्षयवट रैंप मार्ग पर पहुंच गया है। इसके साथ ही वीआईपी पार्किंग क्षेत्र में भी पानी भर गया है। फाफामऊ से सटे अमहमदपुरए मोरहूं समेत अन्य कछारी क्षेत्रों में भी पानी घुसने लगा है। इसके साथ यमुना के तटवर्ती करेलाबाग कछार,बख्शी मोढ़ा कछार में रहने वाले चिंतित हैं।

बंधो का पानी आने से संगम समेत बोट क्लब और गंगा के किनारे जलकुंभी से पट गये है। बाढ़ में जल कुंभी लगातार बह कर आ रही हैं। जलस्तर बढ़ने से संगम क्षेत्र से तीर्थ पुरोहितों की चौकियां, फूल,माला और प्रसाद बेचने वालो को पीछे हटना पड़ रहा है।

इस बीच सिंचाई बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार मंगलवार को 12 बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.17 मीटर, छतनाग 73.56 मीटर और नैनी (यमुना) 73.87 मीटर दर्ज किया गया है। हालांकि जलस्तर बढ़ने की रफ्तार एक सेंटीमीटर प्रति चार घंटा है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).