रामपुर : भोली-भाली महिलाओं से ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की सख्ती से पूछताछ करने पर किया घटना का खुलासा

परवेज पुत्र आलम ग्राम सैफपुर फिरोजपुर जिला मेरठ, आदिल पुत्र अलीशेर ग्राम सैफपुर थाना बहसूमा जिला मेरठ

रामपुर, अमृत विचार। भोली-भाली महिलाओं से सोने और चांदी के जेवर ठगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डा. संसार सिंह ने घटनाओं का खुलासा किया। इस दौरान आरोपियों ने मुरादाबाद की एक घटना को भी कबूल किया।  दोनों को कोर्ट में पेश किया। वहां से उनका चालान कर दिया गया।

क्षेत्र में आए दिन भोली-भाली वृद्ध महिलाओं को धोखे में लेकर उनके परिवार की समस्याओं  का निराकरण के झांसे में लेकर  उनके गहने उतरवा कर ठग घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। इन वारदातों पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे। इस बीच दोपहर के समय कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि सीएमओ कार्यालय के पास दो ठग किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

उसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को पकड़ लिया और थाने ले आई। एएसपी डा.संसार सिंह और सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि महिलाओं  की समस्याओं को सुनकर और उन्हें विश्वास में लेकर उनके कानों से कुंडल या गले में पड़ी सोने की चेन उतरवा कर ले जाते थे।  पुलिस को उनके पास से कोतवाली थाना क्षेत्र की महिला कृष्णा से ठगे गहने मिले हैं। इसके अलावा मुरादाबाद में दस-पंद्रह दिन पहले एक महिला से कुंडल उतरवाए थे। 

ठगी को ऐसे अंजाम देते थे आरोपी
पुलिस का कहना है कि आरोपी हरिद्वार आदि तीर्थ स्थानों  से आने की बात कहकर नग और तावीज आदि दिखाते हैं। इनका एक साथी महिला को झांसे में  लेकर उन पर कष्ट आने की बातों में फंसा लेता है। जबकि दूसरा साथी वहां आकर अंजान बनकर अपनी समस्या बताता है। महिला विश्वास में आकर अपने गहन उतार कर दे देती है। अस्पताल में एक्स-रे और आंख बनवाने का झांसा देकर गहने लेकर रफू चक्कर हो जाते हैं। 

ये भी पढ़ें:- रामपुर : मंडप संचालक के घर में कूमल लगाकर ढाई लाख की चोरी, परिजनों के उड़े होश 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).