संभल: 2 घरों से जेवरात समेत डेढ़ लाख की चोरी, गोली मारकर बदमाश फरार

संभल/असमोली, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव में नकाबपोश चार बदमाशों ने दो घरों को निशाना बनाया। दो घरों से जेवरात और 30800 रुपए चोरी कर ले गए। दोनों घरों से डेढ़ लाख रुपए की चोरी करके निकले। उसी वक्त रास्ते में सो रहे व्यक्ति ने एक बदमाश को पकड़ लिया तो गोली मारकर …

संभल/असमोली, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव में नकाबपोश चार बदमाशों ने दो घरों को निशाना बनाया। दो घरों से जेवरात और 30800 रुपए चोरी कर ले गए। दोनों घरों से डेढ़ लाख रुपए की चोरी करके निकले। उसी वक्त रास्ते में सो रहे व्यक्ति ने एक बदमाश को पकड़ लिया तो गोली मारकर फरार हो गया।

गोली की आवाज ग्रामीणों ने सुनी तो लोग नींद से जाग गए। लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन हाथ नहीं आए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायल को सीएचसी लेकर पहुंची और उपचार कराया। दरअसल, बेला गांव में 4 नकाबपोश बदमाशों ने दो घरों को निशाना बनाया। बदमाशों ने पहले गांव निवासी सतवीर पुत्र सुरेश के घर को निशाना बनाय।

सतवीर बुलंदशहर जनपद के खुर्जा में सड़क निर्माण होने पर मजदूरी कर रहा था। रक्षाबंधन पर वह अपने घर आया था। रविवार को वह अपनी पत्नी इन्दु के साथ रक्षाबंधन पर अपनी ससुराल गढ़मुक्तेश्वर को गया था। घर पर उसकी मां संतोष देवी अपने पोतों के साथ सो रही थी। रविवार की रात करीब साढ़े बारह बजे चार नकाबपोश कच्छा बनियान धारी बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस आए।

बदमाशों ने घर के कमरे में संदूक में रखे तीस हजार रुपए की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात सहित एक लाख चालीस हजार रुपए का माल लेकर जा रहे थे। कुछ आवाज होने से सतवीर के चचेरे भाई राजेश पुत्र महेश की आंख खुल गई। राजेश ने चोर आने होने के बारे में शोर मचाया। राजेश ने एक नकाबपोश बदमाश को पकड़ लिया। नकाबपोश बदमाश ने तमंचा से राजेश की जांग में गोली मार दी, जिससे राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

नकाबपोश बदमाश घायल व्यक्ति से छूटकर मौके से भागने में कामयाब हो गया। नकाबपोश बदमाश के तीन साथी पहले ही भाग गए थे। ग्रामीणों ने नकाबपोश बदमाशों के बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस गांव के आसपास के खेतों में चोरों की तलाशने की कोशिश की, लेकिन चोर हाथ नहीं आए। पुलिस घायल को आनन फानन में असमोली सीएचसी में उपचार के लिए लेकर पहुंचे।

सोमवार को ग्रामीणों को जानकारी हुई तो इसके अलावा इसी गांव के चरण सिंह के एक मोबाइल और आठ सौ रुपए और अमर सिंह की चारपाई से टॉर्च व खुर्शीद के घर से एक मोबाइल चोरी कर ले गए। प्रार्थी ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक डीके शर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से दी गई तहरीर पर चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना का जल्द खुलासा कर लिया गया है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).