संभल: भाजपा की लड़ाई मुसलमानों से नहीं, अफजल गुरु के हमदर्दों से है- कपिल देव

संभल, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में युवा सम्मेलन का आयोजन किया। मंडी किशनदास सराय के एक रिसोर्ट में हुए सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव को मंच पर तलवार भेंट कर भारत माता के नारे लगाए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने …

संभल, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में युवा सम्मेलन का आयोजन किया। मंडी किशनदास सराय के एक रिसोर्ट में हुए सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव को मंच पर तलवार भेंट कर भारत माता के नारे लगाए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं से चुनाव से पहले गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की लड़ाई मुसलमानों से नहीं है बल्कि लड़ाई अफजल गुरु के हमदर्दों से है।

शुक्रवार को हुए युवा मोर्चा के कार्यक्रम के मुख्यअतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल व अन्य मंचासीन नेताओं ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिखर गोयल ने साथी कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य अतिथि कपिल देव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़कवंशी समेत मंच पर मौजूद लोगों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं को मंचासीन नेताओं ने संबोधित किया। विधान सभा चुनाव 2022 को लेकर कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं पर पहुंचने को कहा। इसके बाद भाजपा सरकार के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में रहने वाले मुसलमानों को यह कहकर डराते हैं कि भाजपा देश में रहने नहीं देगी। भाजपा ने कभी मुसलमानों को नहीं डराया। भाजपा मुसलमानों की कभी विरोधी नहीं रही। भाजपा की लड़ाई उनसे है जो तेरे कातिल जिंदा, अफजल हम शर्मिंदा हैं का गुणगान करते हैं। वो जो खाते हिंदुस्तान का है और पाकिस्तान की जीत की खुशी का इजहार करते हैं।

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर देश का माहौल खराब करते हैं। उनके आदर्श मोहम्मद अली जिन्ना हैं, जबकि हमारेआदर्श क्रांतिकारी अशफाक उल्ला खां हैं। अशफाक उल्ला अंग्रेजों की क्रूर नीतियों से लोगों को निजात दिलाने के लिए फांसी पर चढ़ गए। अशफाक में आजाद वतन को देखने के लिए एक आग थी और ये लोग आतंकवादियों और देश द्रोहियों की लाशों पर आंसू बहाते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा राष्ट्रवादी मुस्लिमों का सम्मान किया है।

प्रदेश मंत्री अरुण यादव ने विधानसभा चुनाव को लेकर युवाओं में जोश भरा। आगामी विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी युवाओं को सौंपते हुए चुनाव में जुट जाने की अपील की। कार्यक्रम में शामिल जिला प्रभारी राजा वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष ओमवीर खड़गवंशी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, जिला महामंत्री हरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष विपिन गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सोनू चाहल ने किया।

इस दौरान मुकुल रस्तोगी, आधार रस्तोगी, आलोक शाक्य, निशांत गुप्ता, आशुतोष वार्ष्णेय, ललितेश यादव, प्रिंस त्यागी, सौरभ त्यागी, हिमांशु कश्यप, अरविंद प्रजापति, साजन श्रीमाली, नवजोत सिंह, शुभम राघव, वैभव शंकर, भुवनेश धनकर, अभिमन्यु रिफिल चौधरी समेत अन्य युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).