सीतापुर में इस बार होली होगी निराली, त्योहार में जमकर मचेगा धमाल, खूब उड़ेगा अबीर-गुलाल

सीतापुर। होली आई रे कन्हाई…. होली खेले रघुवीरा… जैसे गीतों से रंगोत्सव के पर्व होली की धूम हर तरफ दिखने लगी है। जिले में होली की उल्लास में हर कोई सराबोर नजर आएगा। फिजा में होली का रंग पूरी तरह से चढ़ चुका है। स्कूलों में छात्रों ने जमकर होली खेली। नन्हे मुन्ने बच्चों ने …

सीतापुर। होली आई रे कन्हाई…. होली खेले रघुवीरा… जैसे गीतों से रंगोत्सव के पर्व होली की धूम हर तरफ दिखने लगी है। जिले में होली की उल्लास में हर कोई सराबोर नजर आएगा। फिजा में होली का रंग पूरी तरह से चढ़ चुका है। स्कूलों में छात्रों ने जमकर होली खेली।

नन्हे मुन्ने बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। हर ओर रंगोत्सव का रौनक दिख रही है। घरों में तैयारियां पूरी हो चुकी है। बाजार खरीददारों से गुलजार है। सुबह से लेकर देर रात तक चहल-पहल बनी हुई है। आज होलिका दहन के बाद कल होली खेली जाएगी।

पर्व को धूमधाम, उल्लास और उमंग के साथ मनाने के लिए तैयारियां काफी पहले से ही शुरू हो गयी थीं, लेकिन पिछले एक सप्ताह से बाजार पर होली का रंग चढ़ने लगा था। पर्व के करीब आते ही बाजार में रौनक और बढ़ गयी है। कपड़ों की दुकानों से लेकर नमकीन मिठाई आदि की दुकानों तक काफी संख्या में भीड़ दिखायी दी। जहां कपड़ों की दुकानों पर युवा जींस व टी-शर्ट आदि खरीदनें में मशगूल रहे तो वहीं महिलाएं भी डिजाइनर से लेकर मन पसंद साड़ियां खरीदती दिखीं।

24 घंटे मिलेगी बिजली

होली पर जिलेवासियों को 24 घंटे बिजली मिलेगी। अगर कहीं पर फाल्ट हो जाती है तो तत्काल इसे दुरूस्त किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि इसके लिए प्रत्येक उपकेन्द्र पर 24 घंटे अतिरिक्त स्टाफ तैनात रहेगा। ट्रांसफार्मर रिजर्व तरीके से रखवा दिए गए हैं।

शहर में तीन ट्राली रिजर्व रहेगीं। अगर कहीं पर आपूर्ति में बाधा होती है तो आधा घंटे में इसे दुरूस्त कर लिया जाए जाएगा। दिक्कत आने पर सबसे पहले अपने अवर अभियंता उसके बाद एसडीओ फिर अधिशाषी अभियंता से शिकायत दर्ज कराएं।

एसीएमओ डॉ पी के सिंह ने बताया कि रंग खेलने के समय अगर रंग मुंह मंे चला जाए तो साफ पानी से अच्छे तरह से कुल्ला कर ले। थोडी थोड़ी देर मे पानी पीते रहे। इससे गले में सूखापन नही होगा। नशा करने से दूर रहे। होली में मस्ती व खींचतान न करे-डॉ पी के सिंह एसीएमओ सीतापुर

आंखों को रंगो से बचाना चाहिए नही तो आंखों में गंभीर परेशानी पैदा हो सकती है, कोई भी आपकों रंग लगाए तो आप आंखे बंद रखें रंग आंखों में नही जाना चाहिए, रंग वाले हाथों से आंख के पास लगें रंग को साफ करने की कोशिश न करें। आंख को रुमाल से ही पोछे। चश्मा पहनकर रंख खेल सकते है- डॉ संदीप शर्मा नेत्र विशेषज्ञ

रंग खेलने के लिए हर्बल गुलाल का प्रयोग करे। सिंथेटिक रंगों का प्रयोग करने से बचे। अपनी नाक, नाखून को बचाए। केवल गुलाल ही इस्तेमाल करें। अधिक रंगो के प्रयोग से त्वचा में एलर्जी पैदा हो जाती है। इससे जलन के साथ दाने पड़ जाते है। इससे काफी दिक्कते हो सकती है- डॉ ओ एन वर्मा त्वचा रोग विशेष।

होलिका दहन का शुभ मुहुर्त

पंडित आचार्य आशीष शास्त्री महंत रामसीता मंदिर ने बताया कि गुरूवार को होलिका दहन होना है। इसका शुभ मुहुर्त 17 मार्च की रात 12 बज कर 03 के शुभ मुहुर्त होगा तक है। होलिका दहन से पहले होली पूजन का विशेष विधान है। इस दिन सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान कर लें। इसके बाद होलिका पूजन वाले स्थान में जाए और पूर्व या उत्तर दिशा में मुख करके बैठ जाएं।

इसके बाद पूजन में गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमाएं बनाए। लोकाचर में जिस घर में बल्ले पाथे जाते हैं वो प्रहलाद और होलिका के प्रतीक हैं। इसके साथ ही रोली, अक्षत, फूल, बच्चा सूत, हल्दी, मूंग, मोठे बताशे, गुलाल, रंग, सात प्रकार के अनाज, गेहूं की बालियां, होली पर बनने वाले पकवान, कच्चा सूत, क लोटा जल मिष्ठान आदि के साथ होलिका का पूजन किया जाता है।

वार्डों में रिजर्व किए गए बेड

जिला अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इमरजेंसी सहित अन्य वार्डों में बेड रिजर्व करवा दिए गए हैं। सीएमएस ने बताया कि दवाओं का पर्याप्त स्टाक मौजूद है। अगर गंभीर मरीज आते हैं तो सभी बीमारियों के चिकित्सव तत्काल इलाज करेंगे। सीएमओ डा मधु गैरोला ने बताया कि सभी सीएचसी खुली रहेगी। वहां पर रात में भी चिकित्सव मौजूद रहेंगे। एंबुलेंस की सेवा बराबर जारी रहेगी। सभी चिकित्सकों की अस्पताल में रूकने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: रायबरेली: सात दिन चलेगा स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा अभियान, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).