सीतापुर: भाजपा विधायक के बहनोई पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अस्पताल में भर्ती 

सीतापुर। लहरपुर से भाजपा विधायक सुनील वर्मा के बहनोई पर मंगलवार की देर रात बाइक सवार दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में भाजपा विधायक के बहनोई गोली लगने से तो बाल-बाल बच गए लेकिन गिरकर जान बचाने के लिए भागने से जख्मी हो गए। उन्हे लहरपुर सीएचसी में भर्ती …

सीतापुर। लहरपुर से भाजपा विधायक सुनील वर्मा के बहनोई पर मंगलवार की देर रात बाइक सवार दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में भाजपा विधायक के बहनोई गोली लगने से तो बाल-बाल बच गए लेकिन गिरकर जान बचाने के लिए भागने से जख्मी हो गए। उन्हे लहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। वारदात अंजाम देकर बाइक सवार हमलावर भाग निकले।

घटना की खबर पाते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसपी आरपी सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। समाचार लिखे जाने तक हमलावरों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्दी हमलावरों को पकड़ा जाएगा।

लहरपुर विधानसभा से भाजपा विधायक सुनील वर्मा के बहनोई व तालगांव कोतवाली क्षेत्र के नियमोंपुर गांव निवासी संजय कुमार वर्मा (52) पुत्र गजराज मंगलवार की देर रात क्षेत्र के ही कला बहादुरपुर स्थित अपनी मेंथा आयल टंकी पर मजदूर को छोड़ने गए थे। वहां से बाइक से वह अकेले ही वापस अपने घर जा रहे थे।

इस बीच जब वह लहरपुर व बिसवां मार्ग पर पहुंचे तभी सामने से आए एक बाइक पर सवार दो हमलावरों ने उनको निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। हमलावरों ने एक के बाद एक तीन राउंड गोलियां चलाई। एक गोली उनके दाहिने कंधे को छूती हुई निकल गई। फायरिंग होते ही वह बाइक छोड़कर भाग निकले। जिसमें वह घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक से भाग निकले।

घटना के बाद किसी तरह संजय ने परिवार वालों व पुलिस को सूचना दी। उन्हें फौरन लहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना की खबर पाकर विधायक के अलावा अन्य परिवारीजन भी पहुंचे। साथ ही एसपी आरपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित, सीओ लहरपुर यादवेंद्र यादव सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।  पुलिस ने जख्मी संजय से पूछताछ के साथ ही घटनास्थल का भी जायजा लिया।

इस मामले में विधायक सुनील वर्मा का कहना है कि उनके बहनोई मंगलवार की देर रात अपनी मेंथा आयल टंकी से मजदूर को छोड़कर वापस घर जा रहे थे। तभी उनके ऊपर रास्ते में बाइक सवार अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। फायर करने वाले कौन हैं और हमला क्यों किया इसके बारे में कुछ नहीं पता है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

जल्द होगा घटना का खुलासा- एएसपी
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित का कहना है कि विधायक के बहनोई पर बाइक सवार दो हमलावरों ने फायरिंग की है। घटनास्थल की जांच की गई है। जख्मी संजय से भी पूछताछ हुई है। किसी पर आरोप नहीं लगाया है। न ही उनकी किसी से रंजिश थी। हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).