अल्मोड़ा: कलमबंद हड़ताल पर गए जिले भर के राजस्व कर्मचारी

अल्मोड़ा, अमृत विचार। रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों के एकीकरण समेत अपनी अन्य अनेक मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज राजस्व कर्मी गुरुवार से कलमबंद हड़ताल पर चले गए हैं। राजस्व कर्मचारियों ने कहा है कि वह अपनी जायज मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांगों पर सरकार …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों के एकीकरण समेत अपनी अन्य अनेक मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज राजस्व कर्मी गुरुवार से कलमबंद हड़ताल पर चले गए हैं। राजस्व कर्मचारियों ने कहा है कि वह अपनी जायज मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांगों पर सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिस कारण मजबूरी में संगठन को यह कदम उठाना पड़ा है।

जिला मुख्यालय पर हड़ताल पर जाने के बाद तहसील परिसर में आयोजित धरना सभा को संबोधित करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि वह कर्मचारियों की वेतन विसंगति को दूर करने, राजस्व निरीक्षक और रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों को एकीकृत न किए जाने, समान कार्य के लिए समान वेतनमान दिए जाने व समान संशोधन दिए जाने, राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण व राजस्व निरीक्षक क्षेत्रों के पुनर्गठन तथा राजस्व निरीक्षक सेवा नियमावली के प्रख्यापन, संवर्गीय कार्मिकों को उच्चीकृत वेतनमान का लाभ दिए जाने समेत अन्य अनेक मांगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जिसके लिए बीते दिनों संगठन के सदस्यों ने शांतिपूर्वक तरीके से आंदोलन भी किया था। लेकिन इसके बाद भी प्रशासन और सरकार द्वारा उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार के सौतेले व्यवहार से वह अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। जिस कारण संगठन को कलमबंद हड़ताल का निर्णय लेना पड़ा है।

कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उनकी मांगों को अब भी गौर से नहीं लिया गया तो वह उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। इधर जिला मुख्यालय समेत तहसील भनोली, सल्ट, भिकियासैंण, चौखुटिया, द्वाराहाट, रानीखेत में भी गुरुवार से राजस्व कर्मचारियों ने कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। जिसका असर हड़ताल के पहले दिन से ही देखने को भी मिलने लगा है। धरना सभा में कुलदीप जोशी, महिपाल सिह पुंडीर, सुनील कुमार अग्रवाल, मोहन बिष्ट, बलवंत देवली, मनोज कुमार सिंह, राहुल रावत, महेंद्र कैडा, मनीष कुमार समेत अनेक राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).