हल्द्वानी: साल खत्म होने के नजदीक पर निगम राजस्व लक्ष्य से दूर

मनीष तिवारी, अमृत विचार, हल्द्वानी। वर्ष 2021 खत्म होने के नजदीक है, लेकिन नगर निगम राजस्व वसूली के लक्ष्य से काफी दूर है। निगम के ही आंकड़ों की मानें तो लक्ष्य से 35 फीसदी राजस्व वह अब तक नहीं जुटा सका है। इसका असर निगम के खजाने पर पड़ रहा है, जिससे महानगर विकास से …

मनीष तिवारी, अमृत विचार, हल्द्वानी। वर्ष 2021 खत्म होने के नजदीक है, लेकिन नगर निगम राजस्व वसूली के लक्ष्य से काफी दूर है। निगम के ही आंकड़ों की मानें तो लक्ष्य से 35 फीसदी राजस्व वह अब तक नहीं जुटा सका है। इसका असर निगम के खजाने पर पड़ रहा है, जिससे महानगर विकास से जुड़े कार्यों को लेकर भी कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है।

नगर निगम को प्रति वर्ष राजस्व से जुड़ा एक लक्ष्य पूरा करना पड़ता है। इस साल भी उसे चार करोड़ 79 लाख रुपये से ज्यादा का लक्ष्य दिया गया था। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए उसे भवन कर, स्वच्छता कर और दुकानों का किराया वसूल कर पूरा करना था। लेकिन साल खत्म होने को है, बावजूद इसके निगम 65 फीसदी भी राजस्व नहीं जुटा सका है। नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार वह अब तीन करोड़ 11 लाख रुपये ही वसूल सका है।

इसमें सबसे कम वसूली उसकी दुकान के किराए को लेकर हुई है, जबकि स्वच्छता कर में वह इन तीनों मदों में अव्वल है। यह आंकड़े अक्टूबर महीने तक के हैं। नवंबर महीना त्योहारी सीजन के रूप में गुजर गया। इसमें वसूली के आंकड़े ज्यादा नहीं बढ़ सके। ऐसे में अब साल का अंतिम महीना चल रहा है और वसूली का लक्ष्य तय कर पाना निगम के लिए मुश्किल होता जा रहा है। जानकारों की मानें तो राजस्व वसूली कम रहती है तो इसका असर शहर के विकास कार्यों पर ज्यादा पड़ेगा।

वित्तीय वर्ष 2021-22 की वसूली (वार्षिक/करोड़ रुपये में)

मद लक्ष्य/वसूली/प्रतिशत

भवन कर 1.67/1.10/65.86

स्वच्छता कर 1.67/1.11/66.47

दुकान किराया 1.45/0.90/62.06
(नोट: वसूली 31 अक्टूबर, 2021 तक)

-कर वसूली का अभियान तेजी के साथ चलाया जा रहा है। आम जनता को जागरुक कर टैक्स जमा करने को कहा जा रहा है। बड़े बकायेदारों के खिलाफ नोटिस तैयार किए जा रहे हैं।
-गौरव भसीन, सहायक नगर आयुक्त

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).