उत्तराखंड: चार धाम की आगामी यात्रा को लेकर बीकेटीसी ने शुरू की तैयारियां, दिए ये दिशा निर्देश

चमोली। उत्तराखंड में  बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने आगामी चार धाम यात्रा के मद्देनजर व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार एवं उसके अधीनस्थ सभी मंदिरों में तीर्थयात्रियों को दर्शन-पूजा में व्यापक सुविधाएं प्रदान करने की कवायद शुरू कर दी है। 

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के निर्देश पर समिति के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने शनिवार को अधिकारियों कर्मचारियों की वर्चुअल बैठक में यात्रा तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

मुख्य कार्याधिकारी ने कहा कि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 14 फरवरी बसंत पंचमी को तय हो जायेगी। इसी के साथ -साथ मंदिर समिति को  बदरीनाथ तथा  केदारनाथ में अग्रिम रूप से ब्यवस्थायें करनी होगी इसके लिए सकारात्मक एवं सेवा भाव से सभी को यथा समय संबंधित कार्य पूरे करने है। 

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्चुअल बैठक में मंदिरों में सरल -सुगम दर्शन व्यवस्था, आॅनलाइन पोर्टल से आॅनलाइन पूजा, आॅफलाइन पूजा व्यवस्था, विश्राम गृहों में पर्याप्त यात्री सुविधाएं, मंदिरों के प्रचार- प्रसार, भंडार सामग्री, पर्याप्त भोग सामग्री, खाद्यान व्यवस्था, दानीदाताओं के सहयोग से तीर्थ यात्रियों हेतु भंडारा, ऑडियो-वीडियो सिस्टम विकसित करने, सीसीटीवी, तीर्थयात्रियों हेतु आवास व्यवस्था, कर्मचारियों हेतु दोनों धामों में आवासीय व्यवस्था आदि विषयों पर अधिकारियों- विश्राम गृह प्रबंधकों संबंधित काउंटर प्रभारियों ने अपने सुझाव रखे।  सिंह ने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी- कर्मचारी तीन दिन के अंदर अपने सुझाव कार्यालय को उपलब्ध करा दें। 

उन्होंने बताया कि शीघ्र दूसरी बैठक में प्राप्त प्रस्तावों सुझावों को अमलीजामा पहनाया जायेगा। बैठक में कार्याधिकारी आरसी तिवारी, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, सहायक अभियंता गिरीश देवली एवं विपिन तिवारी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, वेदपाठी रमेश भट्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बिजेंद्र बिष्ट डीएस भुजवाण, यदुवीर पुष्पवाण,कुलदीप भट्ट, विवेक थपलियाल रमेश नेगी, अनसुया नौटियाल गिरीश रावत, संदीप कपरवाण भूपेंद्र रावत, जगमोहन बर्त्वाल समेत बीकेटीसी के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव: भावी प्रत्याशियों से उत्तराखंड कांग्रेस ने 12 फरवरी तक मांगे आवेदन 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).