बरेली से लापता युवक-युवती के शव नानकसागर बांध में तैरते मिले

नैनीताल/बरेली। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर स्थित नानकसागर बांध में शुक्रवार को प्रेमी जोड़े के शव बरामद हुए। दोनों उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं और दोनों के हाथ आपस में बंधे हुए थे। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। नानकमत्ता के थाना प्रभारी कमलेश भट्ट ने बताया कि मामला प्रेम …

नैनीताल/बरेली। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर स्थित नानकसागर बांध में शुक्रवार को प्रेमी जोड़े के शव बरामद हुए। दोनों उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं और दोनों के हाथ आपस में बंधे हुए थे। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। नानकमत्ता के थाना प्रभारी कमलेश भट्ट ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। आज स्थानीय कुछ लोगों ने नानकसागर बांध में दो शव तैरते हुए देखे। दोनों के हाथ आपस में बंधे हुए थे और दोनों शव साथ ही तैर रहे थे।

शहर में यह खबर आग की तरह फैल गयी। लोग घटनास्थल की जाने लगे। मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने आखिरकार दोनों शवों को बाहर निकालवाया।

उन्होंने बताया कि दोनों उप्र के बरेली के रहने वाले हैं। दोनों के हाथ आपस में बंधे हुए थे। पुलिस को तलाशी में कुछ दस्तावेज हाथ लगे हैं जिनके आधार पर उनकी पहचान किशनलाल कश्यप (25) एवं राजकुमारी (21) के रूप में हुई है। युवक उप्र बरेली के गंगापुर जबकि युवती रामगंगा काॅलोनी रहने वाली थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि पता चला है कि दोनों रक्षाबंधन के दिन से अपने घर से गायब थे और दोनों की गुमशुदगी बरेली के रामगंगा चौकी में दर्ज है। उन्होंने बताया कि यह भी पता चला है कि युवती की शादी हाल ही में बरेली के जोगी नवादा निवासी किसी युवक से हो गयी थी। उन्होंने बताया कि दोनों तीन अगस्त से घर से गायब थे और घर से भागकर नानकमत्ता आ पहुंचे।

उन्होंने आशंका जताई कि दोनों ने कल शाम को नानक सागर बांध में एक साथ छलांग लगा ली। पुलिस ने जब शव निकाले तो दोनों के हाथ आपस में बंधे हुए थे। खटीमा में रह रहे मृतक युवक के जीजा राम विलास मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).