रामनगर: मतदाता सूची से नाम हटाने पर भड़के अधिवक्ता 

रामनगर, अमृत विचार। बार एसोसिएशन रामनगर के चुनाव के लिए जारी की गई मतदाता सूची से 20 अधिवक्ताओं ने उनके नाम हटाये जाने पर आपत्ति दर्ज की है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी व सहायक चुनाव अधिकारी द्वारा मतदाताओं की सूची जारी की गई जिसमें 126 सदस्यों के नाम में थे जिसमें 20 सदस्यों के नाम बिना किसी कारण के हटा कर 106 सदस्यों के नाम की मतदाता सूची जारी की गई।

जबकि बार के सचिव द्वारा पहले 126 मतदाताओं की सूची जारी की गई थी। इसमें चुनाव अधिकारी द्वारा बिना किसी कारण 20 सदस्यों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। मतदाता सूची से हटने वाले अधिवक्ताओं के द्वारा चुनाव अधिकारी से कारण पूछा गया तो उनके द्वारा कोई कारण नहीं बताया गया और ना ही स्पष्ट किया गया।

इस पर सचिव द्वारा भी 126 सदस्यों की मतदाता सूची पर चुनाव कराने की बात कही पर चुनाव अधिकारी द्वारा इस पर भी कुछ नहीं कहा गया।अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड नैनीताल व सोसायटी रजिस्टार ऑफिस हल्द्वानी में भी शिकायत दर्ज कराई और कहा कि अगर उनका नाम मतदाता सूची में नहीं जोड़ा गया तो वे उच्च न्यायालय में शरण लेंगे। सूचना दर्ज कराने वालों में रामनगर बार एसोसिएशन के पूर्व उपसचिव एड.पूरन चंद पांडे, एड. मो. फिरोज अंसारी, एड. प्रबल बंसल, एड. गौरव गोला, एड.मदन मोहन गोनियाल, एड .मयंक मैलानी, एड. उमाशंकर शामिल रहे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).