रामनगर: रामगंगा नदी में वन कर्मी पर झपटा मगरमच्छ, हिम्मत दिखा खुद को छुड़ाया

रामनगर, अमृत विचार। विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के अंतर्गत पड़ने वाले ढिकाला रेंज के सर्पदुली क्षेत्र में गश्त के दौरान रामगंगा नदी को पार कर रहे वनकर्मी पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया। मगरमच्छ से लड़ते हुए वनकर्मी ने बचाई अपनी जान तो बचा ली लेकिन वह  गंभीर रूप से घायल भी हो गया। बता दें कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की सर्पदुली रेंज में  वन कर्मी गश्त कर रहे थे तभी रामगंगा नदी पार करते वक्त अचानक एक वन दरोगा पर मगरमच्छ ने हमला बोलते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल वनकर्मी को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सर्पदुली रेंज के रेंज अधिकारी बिंदर पाल ने बताया कि मंगलवार की सुबह 55 वर्षीय वन दरोगा अब्दुल सलाम चार अन्य कर्मचारियों के साथ गश्त पर निकले थे उन्होंने बताया कि इसी बीच खिनानौली बीट के समीप सभी कर्मचारी गश्त के दौरान  रामगंगा नदी पार कर रहे थे।

इस दौरान अचानक मगरमच्छ ने अब्दुल सलाम पर हमला बोल दिया। मगरमच्छ के हमले के बाद उक्त कर्मचारी ने शोर मचाते हुए मगरमच्छ से अपने आप को छुड़ाने के लिए संघर्ष भी करता रहा। शोर मचाने पर साथ में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने भी अब्दुल सलाम को मुश्किल मगरमच्छ से छुड़ाया।

लेकिन तब तक मगरमच्छ द्वारा अब्दुल सलाम के शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह जख्मी कर दिया गया था। रेंजर बिंदर पाल ने बताया कि गनीमत रही कि मगरमच्छ छोटा था। अगर वह बड़ा होता तो यह अब्दुल सलाम के लिए घातक हो सकता था। घायल वन दरोगा को तुरंत उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया रेंज अधिकारी ने बताया कि घायल वनकर्मी का उपचार चल रहा है तथा उसकी हालत में सुधार है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).